
इस साल की शुरुआत ही बड़ी बैटरी वाले मोबाइल फोन के नाम रही है। टेक कंपनियां पावरफुल प्रोेसेसर ले आई जिन्होंने पतले और स्लीम फोंस को बड़ी पावर वाली बैटरियों को जगह देने लायक बना दिया। तीन महीने बीत जाने के बाद यह चलन अब आम होता जा रहा है। अप्रैल में बहुत से तगड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन इंडिया में पेश होने जा रहे हैं। इस महीने देश का पहला 7,300mAh Battery वाला फोन भी दस्तक देगा। अप्रैल में लॉन्च होने वाले बड़ी बैटरी वाले फोन की लिस्ट आप आगे देख सकते हैं जिसमें मोबाइल का नाम, लॉन्च डेट, प्राइस रेंज सहित उनकी एमएएच बैटरी पावर भी बताई गई है।
iQOO Z10
बैटरी
7,300mAh Battery
यह देश का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बनने वाला है। कंपनी ने अनाउंस कर दिया है कि iQOO Z10 में 7,300mAh बैटरी दी जाएगी। वहीं इस ताकतवर बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
लॉन्च डेट
11 अप्रैल
आइकू ज़ेड10 5जी फोन 11 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा।
प्राइस
19,999 रुपये (अनुमानित)
इस मिड बजट डिवाइस का प्राइस 20 हजार रुपये के करीब होने की उम्मीद है। लीक की मानें तो इस मोबाइल को मीडियाटेक के Dimensity 8400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन में 6.78-इंच की 1.5के ओएलइडी स्क्रीन दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है।
iQOO Z10x
बैटरी
6,500mAh Battery
इस छोटे भाई में भी बड़ी बैटरी मिलेगा। ब्रांड के मुताबिक Z10x 5जी मोबाइल 6,500mAh battery के साथ इंडिया में लॉन्च होगा।
लॉन्च डेट
11 अप्रैल
आइकू ज़ेड10 के साथ आइकू ज़ेड10एक्स 5जी फोन भी 11 अप्रैल को भारत में एंट्री लेगा।
प्राइस
14,999 रुपये (अनुमानित)
कंपनी ने बताया है कि इसे मीडियाटेक के 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने Dimensity 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया जाएगा। आइकू इसे सेग्मेंट का सबसे तेज प्रोसेसिंग वाला फोन बता रही है जो 7.2 लाख से भी ज्यादा का AnTuTu बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुका है।
Vivo V50e
बैटरी
5,600mAh Battery
यूं तो इस मोबाइल की मेन यूएसपी फोन कैमरा होगा लेकिन पावर बैकअप के मामले में भी यह दमदार होगा। अभी कंफर्म नहीं हो पाया है लेकिन चर्चा है कि यह 5जी फोन में 5,600एमएएच बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।
लॉन्च डेट
10 अप्रैल
वीवो वी50ई 10 अप्रैल को भारतीय बाजार में एंट्री लेगा।
प्राइस
26,999 रुपये (अनुमानित)
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस वीवो 5जी फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स पर 50 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। Vivo V50e को 6.77-इंच की 1.5K क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है।
realme NARZO 80x
बैटरी
6,000mAh Battery
यह सस्ता 5जी फोन होगा जिसमें पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,000mAh टाइटेनियम बैटरी दी जाएगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद रहेगी।
लॉन्च डेट
9 अप्रैल
रियलमी भारत में अपनी नारज़ो सीरीज का विस्तार करते हुए 9 अप्रैल को नारज़ो 80एक्स पेश करेगी।
प्राइस
12,999 रुपये (अनुमानित)
यह रियलमी मोबाइल MediaTek Dimenisty 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली पंच-होल एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी। वहीं फोन को military-grade सर्टिफाइड बॉडी और IP69 रेटिंग के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।
realme NARZO 80 Pro
बैटरी
6,000mAh Battery
कंपनी ने बता दिया है कि पावर बैकअप के लिए इस रियलमी 5जी फोन में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000एमएएच बैटरी दी जाएगी।
लॉन्च डेट
9 अप्रैल
रियलमी नारज़ो 80 प्रो भी 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा।
प्राइस
19,999 रुपये (अनुमानित)
यह गेमिंग फोन होगा जिसमें 6050mm² लार्ज वीसी कूलिंग सिस्टम लगाया गया है। इस फोन में BGMI 90fps गेम प्ले और 2500Hz इंस्टेंट टच सेंपलिंग रेट मिलेगी। प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट मिलेगा। इस मोबाइल में कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन दी जाएगी जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 4500निट्स ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करेगी।
POCO C71
बैटरी
5,200mAh Battery
यह बड़ी बैटरी वाला लो बजट स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने बता दिया गया है कि पावर बैकअप के लिए इस पोको फोन में 5200mAh बैटरी दी जाएगी जिसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
लॉन्च डेट
4 अप्रैल
पोको सी71 4 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा।
प्राइस
8,999 रुपये (अनुमानित)
अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें इसमें 6जीबी फिजिकल रैम के साथ 6जीबी वर्चुअल रैम मिलेगी जो इसे 12GB RAM की ताकत देगी। यह स्मार्टफोन 6.88-इंच की एचडी+ 120Hz डिस्प्ले सपोर्ट करेगा। फोटोग्राफी के लिए POCO C71 में 32 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जाएगा।
Motorola Edge 60 Fusion
बैटरी
5,500mAh Battery
पावर बैकअप के लिए इस 5जी फोन में तगड़ी 5,500mAh बैटरी दी गई है और इसे तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 68W फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है।
लॉन्च डेट
2 अप्रैल
मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन 5जी फोन 2 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च हुआ है जो 9 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध होगा।
लॉन्च प्राइस
22,999 रुपये
Edge 60 Fusion MediaTek Dimensity 7400 पर काम करने वाला इंडिया का पहला फोन है। इसमें 8GB और 12GB RAM मिलती है। फोटोग्राफी के लिए 50MP LYT 700C ट्रिपल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है और फ्रंट पर 1.5के पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच ऑल कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। यह मोटोरोला फोन MIL-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड और IP69 रेटेड है।
नोट : उपरोक्त लिस्ट में फिलहाल सिर्फ उन्हीं स्मार्टफोंस को जोड़ा गया है जो 5,100mAh से ज्यादा बड़ी बैटरी सपोर्ट करते हैं और जिनकी लॉन्च डेट अनाउंस हो चुकी है। अन्य मोबाइल की डिटेल सामने आते ही इस सूची को भी अपडेट कर दिया जाएगा। अगर आप अप्रैल में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन की पूरी लिस्ट देखना चाहते हैं तो (यहां क्लिक करें)



























