9000mAh बैटरी पर लॉन्च हो सकता है अपकमिंग OnePlus फोन, MediaTek Dimensity 9500 पर करेगा काम

वनप्लस ने कल ही चाइना में अपनी नई ‘टर्बो 6’ सीरीज पेश की है। कंपनी की ओर से दो नए मोबाइल फोन OnePlus Turbo 6 और OnePlus Turbo 6V लॉन्च किए गए हैं जो पावरफुल 9,000एमएएच बैटरी के साथ आए हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी एक और नया बड़ी बैटरी वाला मोबाइल लेकर आएगी। इस अपकमिंग स्मार्टफोन का नाम तो सामने नहीं आया है बताया गया है कि नया OnePlus फोन 9000mAh battery और MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर लॉन्च होगा।
9000एमएएच बैटरी वाले वनप्लस फोन की जानकारी चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के जरिये सामने आई है। लीक के मुताबिक वनप्लस एक नए मोबाइल पर काम कर रही है जिसे MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इस स्मार्टफोन के नाम को लेकर कोई डिटेल सामने नहीं आई है लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी से OnePlus Ace 6 Ultra के तौर पर लॉन्च कर सकती है।
मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की बात करें तो यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.21 गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। अभी तक कोई भी वनप्लस फोन इस प्रोसेसर पर लॉन्च नहीं हुआ है। बताते चलें कि इंडियन मार्केट में इस वक्त Oppo Find X9 सीरीज और Vivo X300 सीरीज के फ्लैगशिप फोन भी इसी प्रोसेसर पर काम करते हैं।
कथित OnePlus Ace 6 Ultra की ही बात करें तो सामने आई डिटेल्स के अनुसार इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी बैटरी होगी। यह अपकमिंग वनप्लस फोन 9000mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। अगर वनप्लस ऐस सीरीज पर नजर डालें तो OnePlus Ace 6 को 7800एमएएच बैटरी और Ace 6T को 8300mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया था।
लीक के अनुसार लॉन्च होने वाले वनप्लस फोन को 6.78-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लाया जा सकता है। यह LTPS पैनल पर बनी डिस्प्ले बताई जा रही है जिसपर 165Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट प्राप्त हो सकता है। वहीं लीक की मानें तो यह मोबाइल में 3D ultrasonic इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। यह मोबाइल वाकई में वनप्लस ऐस 6 अल्ट्रा नाम से लॉन्च होगा या नहीं, अभी इस बारे में भी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।
OnePlus Ace 6 की बात करें तो यह मोबाइल क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें LPDDR5X RAM के साथ UFS 4.1 storage दी गई है। यह स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन सपोर्ट करता है जिसपर 165Hz रिफ्रेश रेट प्राप्त होती है।
वनप्लस ऐस 6 5जी फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा है। पावर बैकअप के लिए वनप्लस ऐस 6 में 7,800mAh बैटरी के साथ 120W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल IP66/68/69/69K रेटेड है।