
ओपो ने कुछ ही दिनों पहले अपनी होम मार्केट चाइना में 10000mAh battery वाला फोन OPPO A7 Pro Max लॉन्च किया है। यह ओपो का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। खबर आ रही है कि कंपनी अब इस मोबाइल का ‘प्रो’ मॉडल लेकर आ रही है जो OPPO A7 Pro 5G नाम से लॉन्च हो सकता है। यह ओपो मोबाइल चाइना की सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर लिस्ट हुआ है जहां इस अपकमिंग 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।
OPPO A7 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
अपकमिंग ओपो फोन को टेना पर PYE130 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यहां फोन का मार्केटिंग नेम तो सामने नहीं आया है लेकिन हमारा अनुमान है कि स्मार्टफोन को ‘ए’ सीरीज में लॉन्च किया जा सकता है जो बाजार में OPPO A7 Pro 5G नाम के साथ आएगा। टेना पर इस ओपो मोबाइल का सर्टिफिकेशन नंबर 02-D124-263033 सामने आया है।
OPPO A7 Pro 5G फोन को टेना पर ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस दिखाया गया है जिसका क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। यहां मोबाइल चिपसेट का नाम तो सामने नहीं आया है लेकिन माना जा रहा है कि या तो यह MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट हो सकता है या फिर मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया जा सकता है। ये दोनों ही मोबाइल सीपीयू 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखते हैं।
टेना पर यह ओपो मोबाइल 6GB और 8GB RAM के साथ लिस्ट हुआ है जिसके साथ 128GB, 256GB और 512GB storage दी गई है। इन सभी वेरिएंट्स में 2TB का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकेगा। यहां एंड्रॉयड वर्जन तो सामने नहीं आया है लेकिन इस बात के प्रबल आसार है कि ओपो ए7 प्रो 5जी फोन Android 16 पर लॉन्च होगा और ColorOS 16 पर काम करेगा।
इस अपकमिंग ओपो 5जी फोन में 2372 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.57-इंच की FHD+ स्क्रीन दिखाई गई है। वहीं फोन में AMOLED पैनल भी मिलेगा जिसपर 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया जाएगा। टेना लिस्टिंग के मुताबिक इस अपकमिंग 5जी फोन का डायमेंशन 159.1 × 75.8 × 8.8mm होगा और वजन 205 ग्राम होगा।
टेना पर यह स्मार्टफोन 7820एमएएच रेटेड बैटरी कैपेसिटी के साथ लिस्ट किया गया है। उम्मीद है कि मार्केट में इसे 8000mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा बताया गया है जिसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा। इसी तरह अपकमिंग ओपो मोबाइल को 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर से लैस दिखाया गया है।

गौरतलब है कि OPPO A7 Pro Max अभी तक सिर्फ चाइना में ही लॉन्च हुआ है जिसका स्टार्टिंग प्राइस 30,999 रुपये के करीब है। ऐसे में हो सकता है कि OPPO A7 Pro 5G फोन भी सबसे पहले ब्रांड की होम मार्केट में ही लॉन्च हो और बाद में भारत में दस्तक दे। बताते चलें कि कुछ लीक्स में यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि चीन में बिक रहा ओपो ए7 प्रो मैक्स इंडिया में OPPO F35 series के किसी मॉडल के रूप में भी लाया जा सकता है।









