8000mAh तक की बैटरी पर लॉन्च हो सकता है अपकमिंग Tecno Pova Curve 2! देखें टीजर वीडियो

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/tecno-pova-curve-2.jpg

टेक्नो ने मई 2025 में भारत में Tecno Pova Curve स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह मोबाइल 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था जिसमें 144Hz Curved AMOLED डिस्प्ले, 64MP Camera और MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर मौजूद था। वहीं अब कंपनी इस स्मार्टफोन का सक्सेसर Tecno Pova Curve 2 लेकर आ रही है। बीते दिनों जहां यह अपकमिंग फोन सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ था वहीं पोवा कर्व 2 सीरीज का टीज़र भी इंटरनेट पर शेयर हो गया है।

Tecno Pova Curve 2 5G फोन इंडिया में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस स्मार्टफोन से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है लेकिन एक लीक में इस मोबाइल सीरीज की टीज़र वीडियो सामने आ गई है। टिपस्टर मुकुल शर्मा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। टीज़र में अधिक डिटेल्स तो नहीं मिली है लेकिन यह हिंट जरूर मिला है कि पोवा कर्व 2 टेक्नो का बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। हो सकता है कि यह ब्रांड का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन भी बन जाए।

बीते दिनों सामने आए टेक्नो पोवा कर्व 2 स्मार्टफोन की सर्टिफिकेशन डिटेल्स की बात करें तो यह मोबाइल गूगल प्ले कंसोल पर MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर के साथ दिखाया गया था। यह मोबाइल चिपसेट 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 के साथ मार्केट में लाया जाएगा।

वहीं लिस्टिंग में यह स्मार्टफोन 12GB RAM के साथ सामने आया है। यह मोबाइल का टॉप वेरिएंट हो सकता है और मार्केट में इसे 8GB RAM पर भी सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इसी तरह TUV सर्टिफिकेशन में टेक्नो पोवा कर्व 2 स्मार्टफोन को 7750mAh कैपेसिटी के साथ सर्टिफाइड किया जा चुका है। मार्केट में यह 8000एमएएच तक की बैटरी पर लॉन्च हो सकता है। वहीं डिस्प्ले की बात करें तो इसमें FHD+ स्क्रीन मिल सकती है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है।

Tecno Pova Curve 2

Tecno Pova Curve 5G फोन की बात करें तो यह MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर पर काम करता है। इंडिया में इसे 6जीबी रैम + 128जीबी मेमोरी के साथ 15,999 रुपये और 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज के साथ 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यानी Pova Curve 2 का प्राइस भी 20 हजार रुपये के आस-पास रखा जा सकता है।

टेक्नो पोवा कर्व में 6.78-इंच का फुलएचडी+ Curved AMOLED डिस्प्ले लगी है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1300nits पीक ब्राइटनेस प्राप्त होती है। इस मोबाइल की थिकनेस 7.45mm है। यह मोबाइल IP64 सर्टिफाइड है जो कुछ हद तक पानी की बौछारों और धूल से इसे बचा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5500mAh बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Tecno Pova Curve

फोटोग्राफी के लिए Tecno Pova Curve स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें 64MP Sony IMX682 मेन सेंसर और सेकेंडरी एआई लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पोवा कर्व स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। बताते चलें कि इस फोन में VoWiFi Dual Pass और No Network Communication का सपोर्ट भी मिलता है।