नया फोन खरीदने वाले की होगी मौज, अगस्त में लॉन्च होने वाले हैं ये धाकड़ स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/07/upcoming-mobile-august-2022-india.jpg

Upcoming Smartphones in August 2022: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ दिनों का इंतजार कर लीजिए, क्योंकि भारतीय स्मार्टफोन बाजार के साथ ही ग्लोबल मार्केट में कंपनियां अगस्त (Upcoming mobile phones in India) में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन पेश करने वाली हैं। अगले माह Samsung, OnePlus, Vivo और Xiaomi जैसी कंपनियों के कई शानदार मोबाइल फोन लॉन्च होने को तैयार दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अपकिंग स्मार्टफोन्स (Upcoming Smartphones) के प्रति लोगों के उत्साह को देखते हुए आज हम आपको उन स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं जो कि अगस्त 2022 (Upcoming mobile phones price in India) में लॉन्च किए जा सकते हैं। आइए आगे जानते हैं कौन-कौन से मोबाइल Next Month दसत्क दे सकते हैं।

Upcoming Smartphones in August 2022

Samsung Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4

Samsung Galaxy Unpacked Event अगले माह 10 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कंपनी का नया गैलेक्सी जेड फ्लिप और गैलेक्सी जेड फोल्ड 5G डिवाइस लॉन्च होने की उम्मीद है। लेकिन, कंपनी के टीजर में यह कन्फर्म है कि गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 को जरूर लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा Samsung आने वाले दिनों में गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 के साथ ही गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 (Samsung Galaxy Z Flip 4 and Samsung Galaxy Z Fold 4) को पेश किया जा सकता है।

OnePlus 10T

OnePlus 10T स्मार्टफोन अगले महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट 3 अगस्त को होगा। वहीं, फोन का ग्लोबल इवेंट न्यूयॉर्क शहर, यूएसए में होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 150W फास्ट चार्जिंग और 16 जीबी रैम जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में लाया जा सकता है। लॉन्चिंग से पहले ही फोन के फीचर्स से लेकर कीमत, ऑफर्स और सेल की तारीख तक की जानकारी लीक हो चुकी है।

iQOO 9T

iQOO भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 9T को लॉन्च करने के लिए तैयार है। आइकू का यह स्मार्टफ़ोन भारत में 2 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। QOO 9T स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह चीन में कुछ हफ़्तों पहले पेश किया गया iQOO 10 का रिब्रांड वर्जन है। वहीं, यह अपकमिंग अमेजन पर लिस्ट हो चुका है जिससे इस फोन का डिजाइन को लेकर पहले से काफ़ी कुछ कंफर्म हो चुका है।

Moto X30 Pro और Moto Razr 2022

Motorola अपने फ्लैगशिप Moto X30 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। डिवाइस 2 अगस्त, 2022 को मोटो रेज़र 2022 के साथ चीन में लॉन्च होगा और फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस होने वाला ब्रांड का पहला हैंडसेट होगा। डिवाइस में 200MP का मुख्य कैमरा होने की भी जानकारी दी गई है। वहीं, लॉन्च से पहले, मोटोरोला ने पुष्टि की है कि Moto X30 Pro 125W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। हालांकि, अभी इंडिया में इन दोनों डिवाइस के आनी की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

Vivo V25

हाल ही में एक रिपोर्ट में पता चला है कि Vivo V25 स्मार्टफोन को अगस्त के तीसरे सप्ताह में भारत में लॉन्च किया जाएगा। Vivo V25 Series का यह पहला हैंडसेट होगा। इसके अलावा इस सीरीज में कंपनी Vivo V25 Pro, Vivo V25 Special Edition और Vivo V25e को भी भारत में सितंबर में पेश किया जा सकता है। वीवो वी25 स्मार्टफोन कंपनी का अपर मिड-रेंज डिवाइस हो सकता है। फिलाहल इसके लॉन्च की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

Tecno Spark 9T

Tecno कंपनी जल्द ही भारत में Tecno Spark 9T के रूप में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश करने वाली है। यह फोन लॉन्च से पहले Amazon India वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। हालांकि, अभी इस फोन की लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने अगस्त में यह डिवाइस लॉन्च होगा। लेकिन, अगर कंपनी इस महीने के आखिर में भी इसे पेश कर दे तो कोई चौंकने वाली बात नहीं होगी।

Xiaomi 12 Lite

Xiaomi 12 Lite को इस महीने की शुरुआत में Xiaomi 11 Lite के उत्तराधिकारी के रूप में वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया गया था। यह ब्रांड की प्रीमियम मिड-रेंज फोन है जो कि स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट के साथ आता है। वहीं, हाल ही में टिपस्टर पारस गुगलानी का दावा है कि Xiaomi Mi 11 Lite को बहुत जल्द आधिकारिक स्टोर से हटाया जा सकता है क्योंकि Xiaomi 12 लाइट को भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, Xiaomi ने Xiaomi 12 Lite की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि अगले माह अगस्त में यह फोन इंडिया में दस्तक देगा।

नोट: जैसी ही हमें अगस्त में और फोन की लॉन्च डेट और लीक लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी मिलेगी तो हम इस खबर को अपडेट करेंगे।