7200mAh बैटरी और 6GB RAM वाला vivo 5G फोन Y31T होने वाला है इंडिया में लॉन्च! देखें कैसी होगी स्पेक्स

वीवो फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। कंपनी जल्द ही भारत में एक कम कीमत वाला सस्ता 5जी फोन लॉन्च कर सकती है। सामने आए लीक के अनुसार आने वाले कुछ ही दिनों में इंडिया में नया मोबाइल vivo Y31T 5G लॉन्च हो सकता है। गौरतलब है कि इस सीरीज में vivo Y31 और vivo Y31 Pro पहले ही पेश किए जा चुके हैं और अब यह सीरीज की तीसरा मॉडल बनकर आएगा जो बड़ी बैटरी और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा।
vivo Y31T 5G डिटेल्स
वीवो वाई31टी 5जी फोन की जानकारी टेक वेबसाइट एक्सपर्ट पिक के जरिये सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वीवो कंपनी जल्द ही इंडियन मार्केट में नया स्मार्टफोन वाई31टी लॉन्च कर सकती है। यह मिडबजट 5जी फोन बताया गया है जो लीक के मुताबिक 25 हजार से 30 हजार रुपये की प्राइस रेंज में मार्केट में एंट्री ले सकता है। लीक की मानें तो यह ऑफलाइन सेंट्रिक मॉडल होगा जिसे किसी भी रिटेल स्टोर या मोबाइल की दुकान से खरीदा जा सकेगा।
vivo Y31T 5G स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई31टी 5जी फोन को लेकर कहा गया है कि यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। बताते चलें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन को कंपनी OriginOS 6 के साथ भारतीय बाजार में उतारेगी।
vivo Y31T बड़ी बैटरी वाला मोबाइल बताया जा रहा है। लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए इस वीवो के 5जी फोन को 7200mAh battery से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग मिलेगी या नहीं, अभी इस बारे में कुछ पुख्ता कहना मुश्किल है।
इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन को लेकर बताया गया है कि vivo Y31T में 6.75-इंच की एचडी+ स्क्रीन दी जा सकती है। यह LCD पैनल पर बनी फ्लैट पंच होल डिस्प्ले बताई गई है जिसपर 1250nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक के अनुसार यह मोेबाइल IP68 रेटिंग के साथ आएगा जो मोबाइल का डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगी। वहीं मोबाइल की थिकनेस रिपोर्ट में 8.39mm बताई गई है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई31टी 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर शामिल रहेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए vivo Y31T 5G फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है।
लीक के अनुसार वीवो अपने नए फोन को तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है। इसके बेस वेरिएंट को 4GB RAM + 128GB storage पर लाया जा सकता है। वहीं यह 6GB RAM वाला vivo 5G फोन 128GB और 256GB ऑप्शन्स में मार्केट में उतारा जा सकता है। रिपोर्ट की मानें तो वीवो वाई31टी 5जी स्मार्टफोन भारतीय बाजार में Crimson Red, Gold Mist और Seashore Green कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।