वोडाफोन-आइडिया (Vi) पोस्टपेड प्लान्स 2026, जानें कॉल्स, डेटा और ओटीटी की डिटेल

आज के समय में पोस्टपेड प्लान सिर्फ कॉलिंग और डेटा तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि ये एंटरटेनमेंट, सिक्योरिटी और लाइफस्टाइल बेनिफिट्स का पूरा पैकेज बन चुके हैं। खासतौर पर Vodafone Idea (Vi) अपने Max और REDX प्लान्स के जरिए यूजर्स को Night Data, OTT सब्सक्रिप्शन, डेटा रोलओवर और कई प्रीमियम सुविधाएं देता है। अगर आप ऐसा प्लान चाहते हैं जिसमें हर जरूरत का ध्यान रखा गया हो, तो आप वोडाफोन-आइडिया के इंडिविजुअल पोस्टपेड प्लान 2026 को ट्राई कर सकते हैंः
वोडाफोन-आइडिया इंडिविजुअल पोस्टपेड प्लान 2026
| प्लान | कीमत (महीना) | बेनिफिट्स |
|---|---|---|
| Vi Max 451 | ₹451 | अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, STD, नेशनल रोमिंग), 3000 SMS/महीना, 50GB डेटा + Night Binge (12AM–6AM अनलिमिटेड डेटा), 200GB तक डेटा रोलओवर, 5G एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा, OTT बेनिफिट्स में JioHotstar (1 साल), SonyLIV और ZEE5 (3 महीने), Vi Movies & TV एक्सेस, Norton 1 साल सिक्योरिटी |
| Vi Max 551 | ₹551 | अनलिमिटेड कॉलिंग, 3000 SMS/महीना, 90GB डेटा + Night Binge अनलिमिटेड डेटा, 200GB रोलओवर, 5G में अनलिमिटेड डेटा, OTT एक्सेस में JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, साथ में Amazon Prime Video का 6 महीने का ट्रायल, Swiggy और EazyDiner कूपन, Norton सिक्योरिटी, Vi Games |
| Vi Max 751 | ₹751 | अनलिमिटेड कॉलिंग, 3000 SMS/महीना, 150GB डेटा + Night Binge, 200GB रोलओवर, 5G में अनलिमिटेड डेटा, प्रीमियम OTT जैसे JioHotstar (TV+Mobile), SonyLIV Premium, Amazon Prime Video (6 महीने ट्रायल), Swiggy, EazyDiner, Norton सिक्योरिटी, Vi Games |
| Vi REDX 1201 | ₹1201 | अनलिमिटेड कॉलिंग, 3000 SMS/महीना, अनलिमिटेड डेटा + 5G डेटा, इंटरनेशनल रोमिंग (₹2999 पैक फ्री), साल में 4 बार एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, OTT बेनिफिट्स में Netflix (Basic), Amazon Prime Video, JioHotstar, SonyLIV Premium, Swiggy मेंबरशिप, Norton सिक्योरिटी, Vi Games |
Vi Max 451 पोस्टपेड प्लान
वोडाफोन-आइडिया का 451 रुपये महीना वाला Vi Max 451 प्लान उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो कम कीमत में अच्छे बेनिफिट्स चाहते हैं। इस प्लान में आपको लोकल, STD और नेशनल रोमिंग पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, साथ ही हर महीने 3000 SMS भी दिए जाते हैं। वहीं अगर डेटा की बात करें, तो इसमें 50GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिसके साथ Night Binge ऑफर के तहत रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा का उपयोग किया जा सकता है। इतना ही नहीं, बचा हुआ डेटा 200GB तक रोलओवर भी हो सकता है, जिससे आपका बिना इस्तेमाल किया गया डेटा अगले महीने बेकार नहीं जाता है।
5G कवरेज एरिया में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है। वहीं ओटीटी की बात करें, तो एंटरटेनमेंट के लिए इस प्लान में JioHotstar का 1 साल का मोबाइल सब्सक्रिप्शन, SonyLIV और ZEE5 का 3 महीने का एक्सेस दिया जाता है। इसके अलावा, Vi Movies & TV ऐप का भी एक्सेस मिलता है, जहां आप अलग-अलग कंटेंट देख सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए Norton का 1 साल का मोबाइल सिक्योरिटी कवर भी शामिल है, जो इस प्लान को और वैल्यू फॉर मनी बनाता है।
Vi Max 551 पोस्टपेड प्लान
वोडाफोन- आइडिया का 551 रुपये महीने वाला Vi Max 551 प्लान मिड-रेंज यूजर्स के लिए एक बेहतर ऑप्शन है, जिसमें डेटा और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स दोनों का अच्छा बैलेंस मिलता है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और 3000 SMS/महीना की सुविधा मिलती है। वहीं अगर डेटा की बात करें, तो इसमें 90GB डेटा मिलता है, साथ ही Night Binge ऑफर के तहत रात में अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस प्लान में भी 200GB तक डेटा रोलओवर और 5G एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलती है। एंटरटेनमेंट के लिए इसमें JioHotstar, SonyLIV और ZEE5 का एक्सेस दिया जाता है, लेकिन इसकी खास बात है कि Amazon Prime Video का 6 महीने का ट्रायल भी मिलता है, जो मूवी और वेब सीरीज लवर्स के लिए काफी फायदेमंद है। इसके अलावा, Swiggy और EazyDiner के मेंबरशिप कूपन मिलते हैं, जिससे खाने-पीने और डाइनिंग पर डिस्काउंट मिलता है। Norton का 1 साल का सिक्योरिटी कवर और Vi Games का फ्री एक्सेस भी इस प्लान को एक कंप्लीट पैकेज बनाता है।
Vi Max 751 पोस्टपेड प्लान
वोडाफोन- आइडिया का 751 रुपये महीने वाला Vi Max 751 प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो ज्यादा डेटा और प्रीमियम एंटरटेनमेंट चाहते हैं। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 3000 SMS/महीना और 150GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। वहीं Night Binge के तहत रात में अनलिमिटेड डेटा और 200GB तक डेटा रोलओवर का फायदा भी दिया जाता है।
इस प्लान में OTT बेनिफिट्स और भी ज्यादा प्रीमियम हो जाते हैं। आपको JioHotstar का TV + मोबाइल सब्सक्रिप्शन, SonyLIV का Premium एक्सेस और Amazon Prime Video का 6 महीने का ट्रायल मिलता है। इसके अलावा, Swiggy और EazyDiner के मेंबरशिप बेनिफिट्स, Norton सिक्योरिटी और Vi Games का एक्सेस भी शामिल है। यह प्लान उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो OTT कंटेंट, गेमिंग और हाई डेटा यूज तीनों का भरपूर इस्तेमाल करते हैं।
Vi REDX 1201 पोस्टपेड प्लान
वोडाफोन-आइडिया का 1201/महीना का Vi REDX प्लान कंपनी का सबसे प्रीमियम पोस्टपेड प्लान है, जो एक ऑल-इन-वन एक्सपीरियंस देता है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 3000 SMS/महीना और पूरी तरह अनलिमिटेड डेटा मिलता है, साथ ही, 5G कवरेज एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी दिया जाता है।
इस प्लान की सबसे खास बात इसके प्रीमियम बेनिफिट्स हैं। इसमें 2999 रुपये वाला इंटरनेशनल रोमिंग पैक फ्री मिलता है, जिससे आप विदेश यात्रा के दौरान भी कनेक्टेड रह सकते हैं। साथ ही, साल में 4 बार एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस दिया जाता है, जो ट्रैवल करने वालों के लिए काफी उपयोगी है। वहीं OTT बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें Netflix का बेसिक प्लान, Amazon Prime Video, JioHotstar और SonyLIV का प्रीमियम एक्सेस मिलता है। इसके अलावा, Swiggy मेंबरशिप, Norton सिक्योरिटी और Vi Games जैसे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।
Vi के ये सभी पोस्टपेड प्लान्स अलग-अलग तरह के यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। चाहे आप बेसिक यूजर हों, ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हों या फिर प्रीमियम बेनिफिट्स चाहते हों। इन प्लान्स में डेटा, कॉलिंग, OTT और एक्स्ट्रा सुविधाओं का शानदार कॉम्बिनेशन मिलता है, जिससे आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से सही प्लान चुन सकते हैं।
सवाल-जवाब (FAQs)
Postpaid Plan क्या होता है?
Postpaid प्लान में यूजर पहले सभी सर्विसेज, जैसे- कॉलिंग, डेटा और SMS का उपयोग करता है और फिर महीने के अंत में बिल पे करता है। आपका हर महीने का बिल आपके चुने गए प्लान और इस्तेमाल पर निर्भर करता है। इन प्लान्स की खास बात यह होती है कि आपकी सर्विस हर बिलिंग साइकिल के पहले दिन अपने आप रिफ्रेश हो जाती है, जिससे आपको बार-बार रिचार्ज की जरूरत नहीं पड़ती है। आमतौर पर पोस्टपेड प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, तय डेटा कोटा, SMS और कई अतिरिक्त बेनिफिट्स एक साथ मिलते हैं, जिससे यह ज्यादा भरोसेमंद और सुविधाजनक बन जाते हैं।
Vi Postpaid Plan कैसे खरीदें?
Vodafone Idea (Vi) का पोस्टपेड प्लान खरीदना काफी आसान है। इसके लिए आपको Vi की वेबसाइट पर जाकर पोस्टपेड प्लान्स सेक्शन खोलना होता है, जहां आप अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुन सकते हैं। इसके बाद आपको अपना पिनकोड और मोबाइल नंबर डालना होता है, फिर डिलीवरी एड्रेस भरना होता है ताकि आपका SIM आपके घर पर फ्री में डिलीवर हो सके। कुछ ही स्टेप्स में आपका कनेक्शन एक्टिवेशन के लिए तैयार हो जाता है। चाहें तो आप अपनी पसंद का मोबाइल नंबर भी चुन सकते हैं या फिर नजदीकी Vi स्टोर पर जाकर भी नया पोस्टपेड कनेक्शन ले सकते हैं।
Vi Max Postpaid Plans में क्या बेनिफिट्स मिलते हैं?
Vi Max पोस्टपेड प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत उनकी फ्लेक्सिबिलिटी है। इन प्लान्स में आपको सिर्फ डेटा और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, हाई-स्पीड डेटा, हर महीने 3000 SMS और 200GB तक डेटा रोलओवर जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा आप अपनी जरूरत के हिसाब से OTT और लाइफस्टाइल बेनिफिट्स चुन सकते हैं, जैसे- JioHotstar, SonyLIV, ZEE5 और Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस। REDX प्लान में तो एयरपोर्ट लाउंज और इंटरनेशनल रोमिंग जैसे प्रीमियम ट्रैवल बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं।
Vi Max Postpaid में कौन-कौन से प्लान उपलब्ध हैं?
Vi Max पोस्टपेड प्लान्स यूजर्स की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं और हर प्राइस रेंज में अलग बेनिफिट्स ऑफर करते हैं। सभी प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और 3000 SMS/महीना बेसिक तौर पर शामिल होते हैं।
- ₹451 प्लान में आपको 50GB डेटा (ऑनलाइन खरीद पर अतिरिक्त डेटा के साथ), 200GB डेटा रोलओवर और 1 कनेक्शन मिलता है, साथ ही आप एक OTT या अन्य बेनिफिट चुन सकते हैं।
- ₹551 प्लान में 90GB डेटा, 200GB रोलओवर और 1 कनेक्शन के साथ 2 बेनिफिट्स चुनने का विकल्प मिलता है, जिसमें OTT, Vi Movies & TV, Swiggy या EazyDiner जैसे ऑप्शन शामिल हो सकते हैं।
- ₹751 प्लान में 150GB डेटा और 200GB रोलओवर के साथ 3 बेनिफिट्स चुनने का ऑप्शन मिलता है, जिससे आपको ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है।
- REDX ₹1201 प्लान में अनलिमिटेड डेटा, प्रीमियम OTT एक्सेस, साल में 4 बार एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, ₹2999 का इंटरनेशनल रोमिंग पैक और Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन भी शामिल होता है।
Vi Max में कौन सा पोस्टपेड प्लान सबसे अच्छा है?
Vi Max में ₹451, ₹551, ₹751 और REDX ₹1201 जैसे कई प्लान्स उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। अगर आप बेसिक यूज के लिए प्लान चाहते हैं, तो ₹451 अच्छा ऑप्शन है, वहीं ज्यादा डेटा और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के लिए ₹551 या ₹751 बेहतर रहते हैं। अगर आप प्रीमियम सर्विस, ट्रैवल और OTT का पूरा पैकेज चाहते हैं, तो REDX ₹1201 सबसे बेहतरीन विकल्प माना जाता है। सभी प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा कोटा, 3000 SMS/महीना और 200GB तक डेटा रोलओवर जैसे फीचर्स मिलते हैं।