वीडियोकॉन ने लॉन्च किया कम बजट का 4जी वोएलटीई फोन जो है पैनिक बटन से लैस

Join Us icon

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीडियोकॉन ने अपनी बजट स्मार्टफोन की सीरीज़ क्रिप्टन के तहत आज एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार क्रिप्टन 22 लॉन्च किया है जिसकी कीमत महज़ 7,200 रुपये रखी गई है। कंपनी की ओर से इस ब्लैक कलर में पेश किया गया है तथा फोन में मौजूद पैनिक बटन इसे अन्यों से खास बनाता है।

जियो सस्ते 4जी फोन के लिए कर रहा है चीनी मोबाइल निर्माताओं से बात

वीडियोकॉन क्रिप्टन 22 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पैनिक बटन तथा एसओएस-बी-सेफ फीचर्स इस फोन की खासियत है। इन फीचर्स के जरिये किसी भी आपातकालीन स्थिति में अपने ​परिवार वालों के साथ सिर्फ एक ​बटन दबाने मात्र से ही लोकेशन शेयर की जा सकती है।

videocon-krypton-22-1

कंपनी की ओर से इसे 5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर पर कार्य करता है। फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इस मामले में एयरटेल को पीछे छोड़ जियो बना नंबर वन

फोटोग्राफी के लिए इसमें फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4जी वोएलटीई तथा डुअल सिम सपोर्टेड इस फोन के बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ 2,450एमएएच की बैटरी दी गई है।