शाओमी के सस्ते फोन्स को टक्कर देने आ रहे वीवो के स्मार्टफोन्स, स्पेसिफिकेशन्स के साथ गीकबेंच पर हुए स्पॉट

Join Us icon

वीवो ने हाल ही में अपनी घरेलू मार्केट में दो नए स्मार्टफोन वीवो एक्स27 और वीवो एक्स27 प्रो को लॉन्च किया था। दोनों ही फोन पॉप-सेल्फी कैमरे के साथ पेश किए गए थे। वहीं, अब वीवो के दो फोन को गीकबेंच पर मॉडल नंबर वीवो 1901 और वीवो 1902 के साथ स्पॉट किया गया है।

उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इन्हें बजट स्मार्टफोन कैटगरी में लॉन्च करेगी। फोन्स को किस सीरीज के अंगर पेश किया जाएगा फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि इन्हें वीवो की वी-सीरीज और वाई सीरीज के अंदर लॉन्च किया जा सकता है। लिस्टिंग में दोनो ही मॉडल की स्पेसिपिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। इसे भी देखें: शाओमी रेडमी गो को टक्कर देने आ रहा है सैमसंग का बेहद सस्ता फोन गैलेक्सी ए2 कोर

लिस्टिंग के अनुसार वीवो 1901 एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करेगा। साथ ही इसमें 2जीबी रैम होगी। इतना ही नहीं डिवाइस मीडियाटेक एमटी762वी/सीए प्रोसेसर पर आधारित होगा। यह फोन टेस्ट के दौरान यह फोन सिंगल कोन में 764 तक का स्कोर पाने में सफल रहा, जबकि मल्टीकोर पर 2,321 तक का स्कोर मिला।

vivo-1901

इसके अलावा अगर बात करें वीवो 1902 की तो इसे मीडियाटेक एमटी6765वी/सीबी (पी35 प्रोसेसर) के साथ पेश किया जा सकता है। टेस्ट के दौरान यह फोन सिंगल कोन में 815 तक का स्कोर पाने में सफल रहा, जबकि मल्टीकोर पर 2,472 तक का स्कोर मिला। वहीं, वीवो 1901 की तरह ही यह डिवाइस भी एंडरॉयड 9 पाई और 2जीबी रैम से लैस होगा।
vivo-1902

हालांकि, फिलहाल इन दोनों डिवाइस के ऑफिशियल नाम की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, स्पेसिफिकेशन्स को देखकर लग रहा है कि यह स्मार्टफोन कंपनी के एंट्री-लेवल सेगमेंट के अंदर पेश किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें: वीवो एक्स27 और वीवो एक्स27 प्रो हुए लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरे और 8जीबी रैम जैसी खूबियां इन स्मार्टफोन की जान

बता दें कि हाल ही में 91मोबाइल्स को इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है जिसमें कंपनी के 2019 के रोडमैप का पता चला है। हमें यह जानकारी वीवो के ही एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर दी थी। उन्होंने हमें बताया कि “इस बार वीवो ऑफलाइन से लेकर ऑनलाइन हर सेग्मेंट में आने वाला है। आॅनलाइन में मध्यम बजट सेग्मेंट में कंपनी आने वाली है और इसके तहत एस1 मॉडल को लॉन्च किया जाएगा। जबकि वाई3 और वाई5 जैसे मॉडल ऑफलाइन स्टोर के लिए होंगे। हां ज़ेड सीरीज के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है। आईक्यू मॉडल में प्रीमियम फोन होंगे।”

हाल में वीवो एस1 को लेकर एक लीक आई थी जिसमें दावा किया गया है कि इस फोन के स्पेसिफिकेशन वीवो वी15 के समान ही हैं और भारत में भी इस फोन को लेकर कुछ ऐसी ही आशा की जा रही है। हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस1 का प्राइस बेहद ही अग्रेसिव होगा। भारत में इस फोन को 15,000 से नीचे के बजट में पेश किया जाएगा और यह ऑनलाइन एक्सक्लूसिव हो सकता है।

सोर्स 1
सोर्स 2

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here