20,000 रुपये से कम में आने वाले Vivo 5G स्मार्टफोन, यहां देखें लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/Vivo-5G-phone-under-20000.jpg

यदि आप ₹20,000 से कम कीमत में बढ़िया Vivo 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Vivo ब्रांड के पास आपके लिए कई जबरदस्त ऑप्शन मौजूद हैं। चाहे आपको बड़ी बैटरी चाहिए, स्टाइलिश डिजाइन पसंद हो या फिर गेमिंग के लिए स्मूद परफॉर्मेंस, Vivo के स्मार्टफोनों में आपको हर जरूरत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिल सकता है। बताते चलें कि वीवो के पास 20000 रुपये से कम की रेंज में Vivo Y31 Pro 5G, vivo Y39, vivo T3 5G, vivo T4X, vivo Y200e, vivo Y58, vivo Y29 और vivo Y28s जैसे शानदार मॉडल्स उपलब्ध है। आइए आपको बताते हैं इस रेंज में आने वाले वीवो फोन (Vivo 5G phone under 20000) की पूरी डिटेलः

वीवो 5G फोन की प्राइस लिस्ट (2025)

फोन का नाम कीमत
Vivo Y31 Pro 18,999 रुपये (8GB+128GB)
vivo Y39 5G 16,999 रुपये (8GB+128GB)
vivo T3 5G 16,999 रुपये (8GB+128GB)
vivo T4X 5G 16,999 रुपये (8GB+256GB)
vivo Y200e 5G 19,999 रुपये (8GB+128GB)
vivo Y58 5G 15,846 रुपये (8GB+128GB)
vivo Y29 5G 16,999 रुपये (8GB+256GB)
vivo Y28s 5G 15,999 रुपये (8GB+256GB)

नोटः कीमत खबर लिखे जाने के समय की है और यह प्राइस चेंज हो सकती है।

Vivo Y31 Pro 5G

Vivo Y31 Pro 5G 20,000 से कम की बजट वाला स्मार्टफोन है, जो 6.72 इंच LCD डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसकी 6500mAh की विशाल बैटरी और 44W फ्लैश चार्जिंग इसे लंबे समय तक उपयोग के लिए आदर्श बनाती है। डुअल कैमरा सेटअप और 2TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज इसे इस रेंज में एक आकर्षक विकल्प बनाता है।

स्पेसिफिकेशंस

vivo Y39 5G

अगर आप 20,000 रुपये से कम में एक बढ़िया वीवो 5G फोन ढूंढ रहे हैं, तो vivo Y39 एक विकल्प हो सकता है। फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत फ्लिपकार्ट पर इस समय 16,999 रुपये है। फोन में कंपनी ने Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जो डेली टास्क और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा है। डिस्प्ले की बात करें, तो इसमें 6.68 इंच का 120Hz LCD डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो को मजेदार बनाता है। 50MP+2MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा है। फोन में 6500mAh बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। कीमत के हिसाब से यह 5G, बैटरी और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।

स्पेसिफिकेशंस

vivo T3 5G

अगर इस प्राइस रेंज में वीवो का स्टाइलिश 5G फोन चाहते हैं, तो vivo T3 5G एक ऑप्शन है। 16,999 रुपये में आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट फ्लिपकार्ट पर मिल जाएगा। फोन में MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर, 6.67 इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP+2MP रियर और 16MP फ्रंट कैमरा है। बैटरी की बात करें, तो 5000mAh बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। यह फोन 5G, डिस्प्ले और कैमरे का शानदार मिश्रण है।

स्पेसिफिकेशंस

vivo T4X 5G

vivo T4X भी इस प्राइस रेंज में एक विकल्प हो सकता है। फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 16,999 रुपये है। फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर का उपयोग किया है, जो डेली टास्क और गेमिंग के लिए ठीक है। डिस्प्ले की बात करें, तो इस फोन में आपको 6.72 इंच का 120Hz LCD डिस्प्ले मिलता है। वहीं कैमरा के मोर्चे पर 50MP+2MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है। फोन में 6500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है।

स्पेसिफिकेशंस

vivo Y200e 5G

20,000 रुपये से कम में स्टाइलिश 5G फोन चाहिए, तो vivo Y200e 5G एक विकल्प हो सकता है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर इस समय 19,999 रुपये (8GB रैम और 128GB स्टोरेज) उपलब्ध है। फोन में 6.67 इंच का 120Hz AMOLED है। साथ ही कैमरा की बात करें, तो 50MP+2MP रियर और 16MP फ्रंट कैमरा है। कंपनी ने फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर का उपयोग किया है, जो हल्की गेमिंग और टास्क के लिए बढ़िया है। इसमें आपको 5000mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

स्पेसिफिकेशंस

vivo Y58 5G

20,000 रुपये से कम में दमदार बैटरी वाला 5G फोन चाहिए, तो vivo Y58 को भी आप देख सकते हैं। इसके 8जीबी रैम और 128 जीबी वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 15,846 रुपये है। यह फोन Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6.72 इंच का 120Hz LCD डिस्प्ले है। कैमरा की बात करें, तो 50MP+2MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा है। फोन में 6000mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग है।

स्पेसिफिकेशंस

vivo Y29 5G

vivo Y29 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर इस समय 16,999 रुपये है। इस फोन में आपको MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है, जो डेली टास्क और हल्की गेमिंग के लिए ठीक है। यह फोन 6.68 इंच 120Hz LCD डिस्प्ले के साथ आता है। कैमरा की बात करें, तो 50MP+0.08MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा है। फोन में 5500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग की सुविधा है।

स्पेसिफिकेशंस

vivo Y28s 5G

vivo Y28s के 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत अमेजन पर 15,999 रुपये है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6.56 इंच का 90Hz LCD डिस्प्ले, 50MP+0.08MP रियर और 8MP फ्रंट है। वहीं बैटरी की बात करें, तो 5000mAh बैटरी और 15W चार्जिंग सपोर्ट है।

स्पेसिफिकेशंस