फोन की स्क्रीन कर सकेंगे अलग-अलग, Vivo बना रहा नया Foldable फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/vivo-foldable-with-detachable-screen-patent-details.jpg

Vivo एक नए और बेहद इनोवेटिव फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रहा है जो डिटैचेबल स्क्रीन फीचर के साथ आएगा। हाल ही में सामने आई पेटेंट फाइलिंग से जानकारी मिली है कि यह डिवाइस दो स्क्रीन मॉड्यूल के साथ आएगा, जिनमें से एक को जरूरत पड़ने पर अलग किया जा सकेगा और स्वतंत्र रूप से इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह नई तकनीक फोल्डेबल स्मार्टफोंस के डिजाइन और उपयोग को पूरी तरह से बदल सकती है। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo डिटैचेबल स्क्रीन Foldable डिवाइस डिटेल्स (पेटेंट के अनुसार):

अन्य जानकारी:

यह पेटेंट 17 दिसंबर 2024 को दायर किया गया था और इसे 4 अप्रैल 2025 को सार्वजनिक किया गया है। इसका उद्देश्य मौजूदा फोल्डेबल डिवाइसेज में स्क्रीन रिसोर्स की बर्बादी को कम करना और सेकेंड स्क्रीन के उपयोग को ज्यादा कुशल बनाना है। इस तकनीक से यूजर्स को गेमिंग, प्रेजेंटेशन या मल्टी-स्क्रीन वर्क जैसे कामों में काफी सहूलियत मिल सकती है।

Vivo का यह प्रयास न केवल फोल्डेबल डिवाइस को अधिक उपयोगी बनाएगा, बल्कि स्मार्टफोन डिजाइन की दिशा में भी क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।