
Vivo ने हाल ही में भारत में अपनी S-सीरीज का Vivo S2 फोन लॉन्च किया है। वहीं, अब कंपनी इसमें एक और स्मार्टफोन जोड़ सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo S2 FE को भारत में Vivo V80 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जिसका भारत में लॉन्च 6 अक्टूबर को कंफर्म हुआ है। जबकि S2 FE को लेकर कंपनी ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इस बीच नए लीक में फोन की संभावित कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस बताए आए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Vivo S2 FE की कीमत और लॉन्च डिटेल्स
टिप्सटर के अनुसार, Vivo S2 FE को भारत में Vivo V80 के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, यह जानकारी लीक पर आधारित है इसलिए असल डिटेल्स आने का वेट करना होगा। लीक में स्मार्टफोन को ब्लैक और ग्रीन कलर में दिखाया गया है।
Xpertpick की रिपोर्ट के अनुसार, फोन के बॉक्स पर 6GB रैम +128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 39,999 रुपये सामने आई है। यह बॉक्स प्राइस यानी रिटेल प्राइस है। इसलिए फोन की रियल कीमत इससे कम हो सकती है। बता दें कि Vivo S2 को भारत में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में Vivo S2 FE की कीमत इससे कुछ कम होने की उम्मीद है। फोन को Stellar Green, Zen White और Titan Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo S2 FE के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
Vivo S2 FE में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। डिस्प्ले की पीक HBM ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक हो सकती है।
परफॉरमेंस के लिए Vivo S2 FE में MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। हीट मैनेजमेंट के लिए स्मार्टफोन में 3,800 वर्ग मिलीमीटर का VC कूलिंग सिस्टम दिया जा सकता है। सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में फोन को तीन साल के OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने की जानकारी सामने आई है।
Vivo S2 FE में 10,000mAh की बैटरी लगाई जा सकता है। फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही गई है। लीक के मुताबिक फोन का वजन 225 ग्राम रखा जा सकता है। जबकि मोटाई 8.75mm बताई गई है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo S2 FE में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी जानकारी सामने आई है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान कर सकती है।
यदि आप मिड रेंज में 10,000mAh की बड़ी बैटरी वाला फोन लेना चाहते हैं तो Vivo S2 FE शानदार विकल्प बन सकता है। यह इस रेंज में Poco X8 Power और Redmi Note 17 Pro Max जैसे फोंस को टक्कर दे सकता है। हालांकि असल मुकाबला ब्रांड के ऐलान के बाद ही समझ आ पाएगा। फोन के आगे के अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









