12 जीबी रैम और एंडरॉयड 10 के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुए Vivo के दो नए 5G फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/11/VIVO-X30.jpg

टेक कंपनी Vivo आने वाली 3 मार्च को इंडिया में अपनी ‘वी सीरीज़’ के तहत नए स्मार्टफोन Vivo V19 और Vivo V19 Pro लॉन्च करने वाली है। 91मोबाइल्स अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस सीरीज़ के जुड़ी कई अहम जानकारियां दे चुकी है। वहीं आज Vivo को लेकर एक नई खबर सामने आई है कि कंपनी अपने नए 5G फोन पर भी काम कर रही है और ब्रांड के ये फोन चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट कर दिए गए हैं। गीकबेंच की लिस्टिंग में इन आगामी Vivo स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।

Vivo स्मार्टफोंस की लिस्टिंग की खबर एमएसपी वेबसाइट के जरिये सामने आई है। गीकबेंच पर ये वीवो फोन Vivo PD1602 और Vivo PD1728 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुए हैं। दोनों स्मार्टफोंस की लिस्टिंग 12 फरवरी की है। इस लिस्टिंग में हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि वीवो के ये स्मार्टफोन किस सीरीज़ के होंगे और किस नाम के साथ बाजार में लॉन्च होंगे। लेकिन स्पेसिफिकेशन्स सामने आने से यह साफ हो गया है कि Vivo इन डिवाईसेज़ को फ्लैगशिप सेग्मेंट में उतारेगी।

Vivo PD1602

वीवो पीडी1602 की बात पहले करें तो गीकबेंच पर इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस दिखाया गया है तथा फोन में 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात कही गई है। मदरबोर्ड सेग्मेंट में ‘Kona’ का जिक्र किया गया है। गौरतलब है कि यह क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का कोडनेम है। चिपसेट से यह भी साफ हो गया है कि Vivo PD1602 5जी कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं साफ ही फोन में 8 जीबी की रैम मैमोरी दिए जाने की बात कही गई है।

Vivo PD1728

वीवो पीडी1728 की बात करें तो इस फोन को गीकबेंच पर 12 जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। लिस्टिंग के अनुसार वीवो का यह फोन भी सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस 10 पर लॉन्च होगा तथा फोन में 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा। यहां भी लिस्टिंग में ‘कोना’ मदरबोर्ड बताया गया है। यानि Vivo PD1728 स्मार्टफोन भी क्वॉलकॉम के 5जी कनेक्टिविटी से लैस स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर लॉन्च होगा।

गीकबेंच स्कोर की बात करें तो Vivo PD1602 को सिंगल-कोर में जहां 926 स्कोर दिया गया है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन ने 3321 स्कोर प्राप्त किया है। इसी तरह Vivo PD1728 को सिंगल-कोर में 923 स्कोर दिया गया है और मल्टी-कोर में इस फोन को 3395 स्कोर प्राप्त हुआ है। वीवो के ये दोनों स्मार्टफोेंस कब तक टेक मंच पर पेश किए जाएंगे इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। वहीं फोन के नाम के लिए भी कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

Vivo V19 सीरीज़

Vivo V19 और Vivo V19 Pro इसी महीने की 15 तरीख से इंडियन मार्केट में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे और कंपनी इन स्मार्टफोंस को 3 मार्च को लॉन्च कर देगी। Vivo V19 सीरीज़ के स्मार्टफोन डुअल पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करेंगे। यानि इस फोन में यूजर्स को दो सेल्फी कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे। ये फोन शानदार सेल्फी मोड और फिल्टर्स के साथ आएंगे। हमें मिली जानकारी के अनुसार वीवो वी19 सीरीज़ के सभी फोन वेरिएंट्स की कीमत 20,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये के बीच होगी। वहीं सीरीज़ के फोन ऑनलाइन व ऑफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।