
भारतीय मोबाइल कंपनी लावा ने पिछले सप्ताह अपना कर्व स्क्रीन वाला प्रीमियम स्मार्टफोन Lava Virat Curve 5G पेश किया था जो आज 28 सितंबर से इंडिया में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। कंपनी की ओर से इस स्टाइलिश लुक वाले मोबाइल फोन पर पूरे 4,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर पेश किया गया है जो इसे 20 हजार से कम का 5जी फोन बनाता है। लावा विराट कर्व 5जी की कीमत, सेल डिटेल्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।
Lava Virat Curve 5G प्राइस
लावा विराट कर्व 5जी फोन को 23,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है। इस मोबाइल की बिक्री 28 सितंबर की शाम 7 बजे से शॉपिंग साइट Flipkart पर होगी और फर्स्ट सेल में ही 4000 का डिस्काउंट पाया जा सकेगा। यानी छूट के साथ डील में इस नए 5जी फोन को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसे कंपनी Heritage Indigo, Makrana Ivory और Ellora Slate कलर ऑप्शन्स में लेकर आई है।
Lava Virat Curve 5G ऑफर
Lava Virat Curve 5G फोन पर 3000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और 1000 रुपये का बैंक कार्ड डिस्काउंट दिया जाएगा। यानी 3 हजार रुपये की छूट हर ग्राहक को मिलेगी और इसके लिए किसी भी स्पेशल बैंक के क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं शॉपिंग के दौरान अगर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 1 हजार का एक्स्ट्रा ऑफ मिलेगा। यह सस्ता 5जी फोन डिस्काउंट के साथ खरीदने या डील की डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक) करें।
Lava Virat Curve 5G स्पेसिफिकेशन्स
लावा विराट कर्व 5जी फोन में Rear Mini Display दी गई है। यह बैक कैमरा मॉड्यूल में लगी छोटी डॉट मैट्रिक्स स्क्रीन है जिसमें बैटरी, टाइम और नोटिफिकेशन्स सहित ईमोजी और कस्टम मैसेज चलाए जा सकते हैं। यह मोबाइल MIL-STD-810H सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड बॉडी पर बना है जो इसे मजबूती प्रदान करता है। वहीं डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है।
Lava Virat Curve 5G फोन में 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह 3D Curved AMOLED डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 394 PPI और 1100nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस लावा 5जी फोन में 6000mAh लगाई गई है जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी दिया गया है।
लावा विराट कर्व 5जी फोन MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 8,76,509 AnTuTu score अचीव कर चुका है। वहीं मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने के लिए इस फोन में LPDDR5 RAM दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए Lava Virat Curve 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50MP SONY IMX752 मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। बताते चलें कि दूसरे लावा स्मार्टफोंस की ही तरह इसमें भी ब्लोटवेयर फ्री और ऐडफ्री एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।












