vivo S2 FE इंडिया लॉन्च आया करीब! भारतीय साइट पर लिस्ट हुआ अपकमिंग मोबाइल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/vivo-s2-5g-launch-date.jpg

वीवो ने पिछले महीने भारत में अपनी ‘वीवो-एस सीरीज’ को एक्टिवेट करते हुए vivo S2 5G फोन लॉन्च किया था। यह मोबाइल 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था जिसमें 7050mAh battery, 3D Curved AMOLED स्क्रीन और MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर की ताकत मौजूद है। अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी स्मार्टफोन का ‘फैन एडिशन’ भी लाने की योजना बना रही है। यानी vivo S2 के बाद अब vivo S2 FE भी लॉन्च हो सकता है।

vivo S2 FE डिटेल्स

सबसे पहले तो आपको बता दें कि वीवो एस2 एफई को लेकर अभी कंपनी की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। यह अपकमिंग वीवो 5जी फोन भारतीय सर्टिफिकेशन साइट ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) पर लिस्ट हुआ है। बीआईएस पर फोन का V2640 मॉडल नंबर सामने आया है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि यह लॉन्च होने वाला 5G फोन vivo S2 FE ही है।

इसी मॉडल के साथ यह स्मार्टफोन कुछ दिनों पहले जीएसएमए डाटाबेस में भी स्पॉट हुआ था। उस लिस्टिंग में मॉडल नंबर V2640 के साथ ही फोन का मार्केटिंग नेम vivo S2 FE भी लिखा गया था। इसी सर्टिफिकेशन के आधार पर माना गया है कि यह अपकमिंग vivo 5G फोन एस2 एफई ही है। उम्मीद है कि अक्टूबर महीने में कंपनी इस मोबाइल को इंडियन मार्केट में उतार देगी।

vivo S2 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एस2 8GB RAM वाला 5G फोन है जिसे मेमोरी वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB Storage लगी है जिसका प्राइस 39,999 रुपये है। वहीं मोबाइल के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का रेट 44,999 रुपये है। वीवो एस2 5जी फोन को बाजार में Silk White, Sapphire Blue और Regal Bronze कलर में खरीदा जा सकता है।

वीवो एस2 5जी फोन में 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाली MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ हैवी टास्क के दौरान फोन हीट होने से रोकने के लिए 23,000mm smart cooling एरिया भी मौजूद है। फोन में Extended RAM तकनीक मौजूद है 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत (8जीबी+8जीबी) देती है।

vivo S2 5G फोन 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह 3D Curved AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits पीक ब्राइटनेस सहित इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7050mAh बैटरी लगी है ​जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए vivo S2 5G फोन को डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दिया गया है जो Sony IMX852 सेंसर है। इसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया वीवो 5जी फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।