Vivo S30 Pro Mini की अनबॉक्सिंग वीडियो लॉन्च से पहले आई सामने, जानें पूरी डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/vivo-s30-pro-mini-unboxing-video-revealed.jpg
Highlights

Vivo S30 सीरीज को इस महीने के अंत तक चीन में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें Vivo S30 Pro Mini और Vivo S30 शामिल होंगे। यह पहली बार है जब S-सीरीज में कोई Mini वर्जन पेश किया जा रहा है। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस फोन में 6.3-इंच का डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, लॉन्च से पहले ब्रांड ने Vivo S30 Pro Mini की अनबॉक्सिंग वीडियो Weibo पर शेयर की है। आइए, इसके बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Vivo S30 Pro Mini अनबॉक्सिंग

इन जानकारियों के अलावा फिलहाल फोन के बारे में ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। Vivo S30 Pro Mini के अलावा कंपनी Vivo S30 भी लॉन्च करने वाली है, जिसकी पुष्टि हो चुकी है कि इसमें 6.67-इंच का डिस्प्ले और 6,500mAh की बैटरी मिलेगी।

Vivo की S-सीरीज के स्मार्टफोंस को आमतौर पर भारत जैसे बाजारों में V-सीरीज के नाम से रीब्रांड किया जाता है। हालांकि, इस बार कंपनी की योजनाओं में बदलाव हो सकता है। कहा जा रहा है कि Vivo S30 Pro Mini को कुछ बाजारों सहित भारत भी भी Vivo X200 FE के नाम से रीब्रांड किया जा सकता है। वहीं, Pro Mini मॉडल में MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें 50MP का मुख्य रियर कैमरा, 50MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा, और 90W फास्ट वायर्ड चार्जिंग मिलने की संभावना है।

Vivo X200 FE में वही डिस्प्ले हो सकता है जो Vivo X200 Pro Mini में देखने को मिला था, जिसे चीन में CNY 4,699 (लगभग ₹55,800) की कीमत पर लॉन्च किया गया था।