लॉन्च से पहले सामने आई Vivo S30, S30 Pro Mini के प्रमुख फीचर्स की जानकारी, जानें क्या है खास

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/vivo-s30-series-display-chipset-details-leaked.jpg
Highlights

Vivo ने हाल ही में चीन में S30 Pro Mini स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि ब्रांड S30 सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल पर भी काम कर रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि इस लाइनअप में S30 Pro शामिल होगा या नहीं। वहीं, इससे पहले Digital Chat Station ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफार्म Weibo पर Vivo S30 और S30 Pro Mini के कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo S30, S30 Pro Mini स्पेसिफिकेशंस (लीक)

उम्मीद है कि Vivo आने वाले दिनों में S30 सीरीज से जुड़ी जानकारी शेयर करना शुरू कर देगा। ब्रांड आमतौर पर हर छह महीने में नई S-सीरीज के फोन लॉन्च करता है। Vivo S20 सीरीज को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था, इसलिए इसका सक्सेसर अब जल्द ही आ सकता है। वहीं, ऐसी भी अफवाहें हैं कि Vivo S30 Pro Mini को ग्लोबल मार्केट में Vivo X200 FE के तौर पर रीब्रांड किया जा सकता है।