Vivo S60 सीरीज लॉन्च से पहले लीक, जानें S60 और Vitality Edition की फुल डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/05/vivo-s60-series-7200mah-battery-90w-fast-charging-specs-confirmed.jpg

Vivo अपनी नई S60 सीरीज को 29 मई को चीन में लॉन्च करने वाला है। वहीं, लॉन्च से पहले ही Vivo S60 और Vivo S60 Vitality Edition चाइना टेलीकॉम वेबसाइट पर लिस्ट हो गए हैं। जिससे दोनों स्मार्टफोंस के लगभग सभी फीचर्स, स्टोरेज वेरिएंट्स, कलर ऑप्शंस और संभावित सेल डेट की जानकारी सामने आ गई है। आइए, आगे आपको पूरी जानकारी देते हैं।

लिस्टिंग के अनुसार Vivo S60 मॉडल नंबर V2571A के साथ स्पॉट हुआ है। इसमें 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में Qualcomm का SM8635 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है, जिसे Snapdragon 8s Gen 3 माना जा रहा है। हालांकि इस चिपसेट से ग्राहकों को निराशा हो सकती है क्योंकि यही Vivo S50 में भी देखने को मिला था। वहीं, आगामी डिवाइस को 8GB + 256GB, 12GB + 256GB, 12GB + 512GB और 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है।

चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग के अनुसार Vivo S60 में Android 16 आधारित सॉफ्टवेयर मिल सकता है। इसमें बड़ी 7,200mAh बैटरी दी जा सकती है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई केवल 7.92mm और वजन लगभग 207 ग्राम बताया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo S60 में डुअल 50MP रियर कैमरे दिए जा सकते हैं, जबकि तीसरा सेंसर 8MP का हो सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।

यदि Vivo S60 Vitality Edition की बात करें तो यह मॉडल नंबर V2572A के साथ लिस्ट हुआ है। इस मॉडल में लगभग सभी फीचर्स स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही हो सकते हैं। जिसमें डिस्प्ले, बैटरी, डिजाइन और सॉफ्टवेयर शामिल हैं। हालांकि सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर में देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें MediaTek का MT6881 चिपसेट मिल सकता है, जिसे आगामी Dimensity 7500 प्रोसेसर माना जा रहा है।

Vivo S60 Vitality Edition में 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ अन्य सेंसर दिया जा सकता है और यह 8GB + 128GB बेस वैरियंट से शुरू हो सकता है। इसका वजन भी थोड़ा कम यानी करीब 199 ग्राम बताया गया है।

कलर्स के मामले में दोनों स्मार्टफोंस Starry Sea, Early Summer Green और Midsummer Night में लॉन्च किए जा सकते हैं। चाइना टेलीकॉम डेटाबेस में 3 जून की तारीख भी दिखाई गई है, जिसे लॉन्च के बाद चीन में ओपन सेल डेट माना जा रहा है।

इंडिया लॉन्च की बात करें तो फिलहाल Vivo ने S60 सीरीज को केवल चीन के लिए कंफर्म किया है। हालांकि पिछले पैटर्न को देखते हुए माना जा रहा है कि Vivo S60 को भारत और अन्य ग्लोबल मार्केट्स में Vivo V80 नाम से लाया जा सकता है। क्योंकि कंपनी पहले भी चीन की S सीरीज को थोड़े बदलाव के साथ ग्लोबली V सीरीज के रूप में पेश करती आई है।

मार्केट में Vivo S60 सीरीज का मुकाबला संभावित तौर पर Realme, Xiaomi और OnePlus के प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोंस से हो सकता है। यदि आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, शानदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन मिले, तो Vivo S60 सीरीज के लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन यानी 29 मई को फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।