Vivo T5 Lite 5G लॉन्च से पहले Geekbench पर लिस्ट, Dimensity 6300 चिपसेट और 6500mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री

Vivo ने हाल ही में भारत में अपने नए स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G के लॉन्च को कंफर्म किया है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च डेट नहीं बताई है। इसी बीच यह स्मार्टफोन Geekbench पर लिस्ट हो गया है। जहां इसके प्रोसेसर, रैम और सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें कि फोन का माइक्रोसाइट भी Flipkart पर लाइव हो गया है, जिससे इसकी बैटरी और चार्जिंग डिटेल्स पहले ही पता चल गई थी। आइए, आगे लिस्टिंग की जानकारी विस्तार से जानते हैं।
Vivo T5 Lite 5G Geekbench लिस्टिंग
Geekbench पर Vivo के अपकमिंग स्मार्टफोन को मॉडल नंबर V2557 के साथ देखा गया है। हालांकि, लिस्टिंग में फोन के नाम नहीं है, लेकिन इससे पहले Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन में सामने आया था कि यह मॉडल नंबर Vivo T5 Lite 5G का है।
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, आगामी Vivo T5 Lite 5G फोन में MediaTek MT6835 कोडनेम वाला प्रोसेसर दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसमें दो कोर 2.40GHz क्लॉक स्पीड और छह कोर 2.00GHz क्लॉक स्पीड पर रन करते दिखे हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है।
सामने आए स्पेसिफिकेशन को देखकर माना जा रहा है कि Vivo T5 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 या MediaTek Dimensity 6360 चिपसेट मिल सकता है। दोनों प्रोसेसर समान कोर आर्किटेक्चर के साथ आते हैं। Geekbench लिस्टिंग से यह भी सामने आया है कि T5 Lite 5G में 6GB रैम वैरियंट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च हो सकता है।
Vivo T5 Lite 5G में मिलेगी 6500mAh बैटरी
Vivo T5 Lite 5G का माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो गया है, जहां फोन की बैटरी से जुड़ी जानकारी कंफर्म है। इसके मुताबिक, स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इसे चार्ज करने के लिए फोन में 44W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च
Vivo ने T5 Lite 5G की लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव होने और कंपनी द्वारा टीजर जारी करने के बाद उम्मीद है कि पेश होने की तारीख जल्द सामने आ सकती है।
यदि Vivo T5 Lite 5G में Dimensity 6300 चिपसेट, 6500mAh बैटरी और 44W चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं, तो यह बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट अच्छा विकल्प बन सकता है। हम आपको लॉन्च डेट आने पर और आगे के अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।