6000mAh बैटरी के साथ 10 हजार रुपये की रेंज में डुअल डिस्प्ले वाला फोन Honor Play20C हुआ ग्लोबली लॉन्च

Join Us icon

ऑनर ने टेक मंच पर अपना नया मोबाइल पेश किया है। यह स्मार्टफोन वैसे तो लो बजट सेग्मेंट में ही उतारा गया है लेकिन इसकी लुक और डिजाइन फोन को प्रीमियम दर्जे का बनाती है। इस नए मोबाइल का नाम Honor Play20C है जिसके ​बैक पैनल पर भी डिस्प्ले लगाई गई है। यह कुछ हद तक Xiaomi 18 Pro Max जैसी नजर आती है। इस नए स्मार्टफोन ऑनर प्ले20सी की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Honor Play20C स्पेसिफिकेशन्स

ऑनर प्ले20सी स्मार्टफोन के बैक पैनल पर भी स्क्रीन दी गई है जो इसे खास बनाती है। यह 240 x 296 पिक्सल रेजोल्यूशन 2.01-इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले है जिसे एलसीडी पैनल पर बनाया गया है। फोन में मिल रहे डुअल-स्क्रीन एक्सपीरियंस के चलते इस सेकेंडरी डिस्प्ले पर रियर कैमरा से ही हाई क्वॉलिटी वाली सेल्फी खींची जा सकती है। इस स्क्रीन पर फोन नोटिफिकेशन्स मिलेगी और साथ ही मैसेज, अलर्ट, टाइम और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स भी एक्सेस किए जा सकेंगे।

Honor Play20C 4G फोन में कंपनी ने 720 x 1576 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की मेन डिस्प्ले दी है। यह पंच-होल स्टाइल वाली एचडी+ स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जिसपर 90Hz रिफ्रेश रेट और 600nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं डिस्प्ले का स्क्रैच इत्यादि से बचाने व मजबूती देने के लिए Aluminosilicate ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।

ऑनर प्ले20सी को एंड्रॉयड 16 गो एडिशन पर लाया गया है। Android Go होने के चलते इस मोबाइल में गूगल गो ऐप्स को इंस्टाल किया जा सकता है जो कम स्टोरेज घेरती हैं, कम इंटरनेट यूज़ करती हैं, कम बैटरी खपत करती हैं और हल्के प्रोसेसर पर भी स्मूथ रन कर सकती है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए यह मोबाइल 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला UNISOC T615 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Arm Mali G57 जीपीयू मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए Honor Play20C 4G स्मार्टफोन के बैक और फ्रंट दोनों पैनल पर सिंगल कैमरा सेंसर लगाया गया है। यह मोबाइल एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा सपोर्ट करते है जिसमें 4X Digital zoom का सपोर्ट भी मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस नए ऑनर फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए ऑनर प्ले20सी स्मार्टफोन को तगड़ी 6000mAh बैटरी से लैस कर ग्लोबल मंच पर पेश किया गया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मौजूद है। फोन को पानी की फुहारों से बचाने के लिए इसे IP52 रेटिंग दी गई है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए यह मोबाइल 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.0 और 3.5mm हेडफोन जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है।

Honor Play20C प्राइस

ऑनर प्ले20सी स्मार्टफोन की कीमत 10,920 रुपये के करीब है। दरअसल इसे नाइजीरिया में NGN 149,900 नाइजीरियाई नायरा में लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी के अनुसार तकरीबन 10 हजार रुपये है। यह फोन के 4GB RAM + 64GB Storage वेरिएंट का प्राइस है। विदेशी बाजार में इस स्मार्टफोन को Forest Green, Sunrise Gold और Midnight Black कलर में बेचा जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here