3000 रुपये तक महंगे हुए वीवो 5जी फोन! vivo T5x और vivo T5 Pro का प्राइस बढ़ा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/05/vivo-t5-pro-discount.jpg

वीवो ने आज ही अनाउंस किया है कि वह 16 जुलाई को इंडिया में vivo T5 Lite 5G फोन लॉन्च करने जा रही है। यह सीरीज का तीसरा मॉडल होगा जिससे पहले vivo T5x और vivo T5 Pro लाए जा चुके हैं। लेकिन एक ओर जहां वीवो टी5 लाइट इंडिया लॉन्च डेट अनाउंस हुई है, वहीं दूसरी ओर कंपनी ने इस सीरीज के अन्य स्मार्टफोंस पर प्राइस हाइक जारी कर दिया है। वीवो के फोन महंगे हो गए हैं और टी5 प्रो व टी5एक्स का रेट बढ़ गया है। इन 5जी मोबाइल्स के किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ी है, यह जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

vivo T5 Pro प्राइस

वीवो टी5 प्रो की बात पहले करें तो इस मोबाइल पर कंपनी ने 3,000 रुपये का प्राइस हाइक किया है। मोबाइल का 8GB RAM + 128GB Storage पहले जहां 32,999 रुपये का आता था वहीं अब इस वेरिएंट की कीमत बढ़कर 35,999 रुपये हो गई है। इसी तरह मोबाइल के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का रेट 36,999 रुपये से बढ़कर 39,999 रुपये हो गया है।

vivo T5 Pro स्पेसिफिकेशन्स

वीवो टी5 प्रो ब्रांड के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस में से एक है। इस मोबाइल में 9020mAh battery दी गई है। कंपनी के दावेनुसार फुल चार्ज के बाद इसपर लगातार 37 घंटे तक YouTube video देखी जा सकती हैं। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge तकनीक मिलती है। यह मोबाइल IP68 + IP69 रेटिंग सपोर्ट करता है और कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 व OTG जैसे फीचर्स मिलते हैं।

vivo T5 Pro एंड्रॉयड 16 आधारित Origin OS 6.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 11,67,242 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। वहीं गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 7000 mm2 Vapor Cooling Chamber दिया गया है।

वीवो टी5 प्रो 5जी फोन में 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वह वीवो 5जी फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

vivo T5x प्राइस

वीवो टी5एक्स 5जी फोन की कीमत में 2 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। मोबाइल के बेस वेरिएंट का प्राइस 1,000 रुपये बढ़ा है। जो अब 26,999 रुपये से बदलकर 27,999 रुपये हो गया है। इसमें 8GB RAM + 128GB Storage दी गई है। वहीं मोबाइल के 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये से बढ़कर 30,999 रुपये हो गई है।

vivo T5x स्पेसिफिकेशन्स

वीवो टी5एक्स 5जी फोन में भी एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 मौजूद है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। गेमिंग के शौकिन लोगों के लिए इसमें 4D Game Vibration और Game Voice Changer जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

vivo T5x 5G फोन में 6.76-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 7200mAh battery दी गई है जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यह MIL-STD-810h मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर बना है और धूल व पानी से फोन बचाने के लिए IP69+ रेटिंग भी दी गई है। फोन में मॉइस्चर डिटेक्शन फीचर भी दिया गया है जो मोबाइल के अंदर घुसे पानी को बाहर निकाल फेंकता है।

vivo T5x

फोटोग्राफी के लिए vivo T5x 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.45 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो मोबाइल 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।