वीवो वी15 की पहली झलक: पॉपअप सेल्फी और ट्रिपल कैमरा बनाते हैं इसे खास लेकिन थोड़ा महंगा कहा जाएगा

Join Us icon

पिछले महीने वीवो ने भारतीय बाजार में वी15 प्रो को पेश किया था। उसी वक्त हमनें जानकारी दी थी कि कंपनी इसका एक छोटा वेरियंट वी15 को पेश करने वाली है और आज इस फोन से पर्दा उठा दिया गया है। भारतीय बाजार में वीवो वी15 को लॉन्च कर दिया गया है जहां इसकी कीमत 23,990 रुपये है और यह फोन 25 मार्च से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा जबकि 1 अप्रैल से यह फोन सेल पर जाएगा। लॉन्च के साथ ही यह फोन हमारे पास उपलब्ध हुआ और हम बिना देर के इसकी पहली झलक लेकर आए हैं।

डिजाइन
vivo-v15-first-look-and-handson

वीवो वी15 और वी15 प्रो में डिजाइन के मामले में कोई खास अंतर नहीं है। कंपनी ने इसे ग्लास बैक पैनल के साथ पेश किया है जो कि अक्रैलिक डिजाइन में उपलब्ध है। बैक पैनल काफी चमकदार है और क्वालिटी भी आच्छी है। पिछले पैनल पर आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल जाएगा। वहीं पास में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। डिजाइन में यहां थोड़ा अंतर कहा जाएगा। वीवो वी15 में जहां रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर है वहीं वी15 प्रो में इन-डिसप्ले सेंसर दिया गया है। फ्रंट में बात करें तो फोन पूरी तरह से बेज़ल लेस है। वहीं सेल्फी के लिए पॉप-अप कैमरा है। कुल मिलाकर डिजाइन अच्छा है और आपको पसंद भी आएगा। हां स्क्रीन बॉडी से थोड़ी उभरी हुई है ऐसे में जब कभी हथेली में लगती है। इसे भी पढ़ें: शाओमी रेडमी गो पहली झलक: छोटी कमियां बड़ी बन जाती हैं

डिसप्ले
vivo-v15-first-look-and-handson

वीवो वी15 में 6.53-इंच की फुल एचडी+ (1080 x 2316 पिक्सल रेजल्यूशन) स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है। हालांकि बता दूं जहां प्रो वर्जन में सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई थी। वहीं इस फोन में साधारण आईपीएस इनसेल डिसप्ले मिलेगी। वहीं इसकी स्क्रीन साइज भी बड़ी है। हालांकि डिसप्ले अच्छा है और आपको पसंद आएगा। इसे भी पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी एम10 रिव्यू: डिजाइन और परफॉर्मेंस में रेडमी 6 पर पड़ता है भारी

प्रोसेसर और रैम
vivo-v15-first-look-and-handson

वीवो वी15 को मीडियाटेक हेलियो पी70 चिपसेट पर पेश किया गया है। हाल में ओपो द्वारा लॉन्च एफ11 प्रो पी70 चिपसेट पर ही कार्य करता है। इसमें ऑक्टा-कोर (4×2.1 गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए73 + 4×2.0 गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए53) प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी दी गई है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। परफॉर्मेंस के बारे में अभी बात नहीं कर सकते क्योंकि हमनें बहुत उपयोग किया नहीं है। इसे भी पढे़ सैमसंग गैलेक्सी एम20 रिव्यू: ऑलराउंडर परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी बनाता है इसे खास

ऑपरेटिंग सिस्टम
vivo-v15-first-look-and-handson

वीवो वी15 कंपनी के फनटच ओएस 9 पर कार्य करता है जो कि एंडरॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर आधारित है। फनटच के साथ आपको स्पीड अप, आईप्रोटेक्शन और लो पावर मोड जैसे अच्छे ऑप्शन मिलेंगे।

कैमरा
vivo-v15-first-look-and-handson

वीवो वी15 सीरीज के दोनों फोन कैमरे के मामले में काफी खास है। इस फोन में भी आपको पॉप-अप सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसका सेल्फी कैमरा 32-मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है। फोन का पॉप-अप कैमरा सेल्फी लेने के दौरान उभर कर आता है और फिर बॉडी में ही छुप जाता है। वहीं रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।

vivo-v15-first-look-and-handson

जिनमें मेन सेंसर 24-मेगापिक्सल (12 X 2) का है जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। यह पीडीएएफ सपोर्ट करता है। कंपनी ने पिक्सल बिनिंग तकनीक का उपयोग किया गया है जहां 12-एमपी का सेंसर है लेकिन 24-एमपी पर तस्वीर लेने में सक्षम है। वहीं दूसरा सेंसर 8-मेगापिक्सल का है जो वाइड एंगल सपोर्ट करता है। इसका तीसरा सेंसर 5-मेगापिक्सल का दिया गया है और यह डेफ्थ सेंसिंग का काम करता है। कैमरे के साथ ऑटो मोड के साथ, प्रो पैनोरामा, एआई ब्यूटी और एआर स्टीकर जैसे ऑप्शन मिलेंगे।

कनेक्टिविटी
vivo-v15-first-look-and-handson

वीवो वी15 में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। आप दोनों सिम पर 4जी वोएलटीई का लाभ ले सकते हैं। फोन में ब्लूटूथ और वाईफाई मिलेगा। डाटा व चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। यह थोड़ी कमी कही जाएगी परंतु बता दूं कि कंपनी ने इसे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया हैै।

बॉक्स
vivo-v15-first-look-and-handson

वीवो वी15 में बॉक्स के साथ आपको केबल, पावर अडाप्टर, फोन केस और ईयरफोन भी मिलेगा जो कि बहुत अच्छी बात कही जा सकती है।

निष्कर्ष
vivo-v15-first-look-and-handson

वीवो वी15 की कीमत 23,990 रुपये है। इस प्राइस में फोन के सामने कई चुनौतियां हैं। इसकी तुलना लोग वी15 प्रो और ओपो एफ11 से करेंगे। उस लिहाज से यह फोन अच्छा कहा जाएगा। परंतु इस बजट में सैमसंग का ए50 हैंडसेट भी है जो कि काफी दमदार माना जा रहा है और उसमें भी 25-एमपी का सेल्फी और ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसलिए यदि कीमत थोड़ा कम होता तो ज्यादा बेहतर कहा जाता।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here