परफॉर्मेंस कंपैरिजन: Vivo V40e vs Motorola Edge 50, जानें कौन किस पर हावी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/09/Vivo-V40e-vs-Motorola-Edge-50-_Performance-Comparison.jpg

Vivo V40e इंडिया में लॉन्च हो गया है। मिड बजट में आए इस मोबाइल की कीमत 28,999 रुपये से शुरू होती है। इसी प्राइस रेंज में Motorola Edge 50 पहले से मौजूद है जो अपनी प्रीमियम लुक तथा फीचर्स के लिए फेमस हो रहा है। ऐसे में कौन सा फोन ज्यादा हावी पड़ेगा यह जानने के लिए हमने वीवो वी40ई वर्सेस मोटोरोला ऐज 50 परफॉर्मेंस कंपैरिजन किया है, जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

परफॉर्मेंस का कंपैरिजन

प्रोसेसर

प्रोसेसिंग पावर Vivo V40e Motorola Edge 50
प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 एई
क्लॉक स्पीड 4x 2.5GHz Cortex-A78
4x 2GHz Cortex-A55
1x 2.4GHz Cortex-A710
3x 2.36GHz Cortex-A710
4x 1.8GHz Cortex-A510
जीपीयू माली-जी615 जीपीयू एड्रेनो 644 जीपीयू
मेमोरी 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज 8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज

Geekbench टेस्ट

स्मार्टफोन के सीपीयू की शाक्ति को जांचने के लिए हमने वीवो वी40ई तथा मोटोरोलो ऐज 50 स्मार्टफोन में गीकबेंच बेंचमार्क ऐप को रन किया। इसमें सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट हुए जिनमें ऐप ओपन और फोटो खींचने जैसे हल्के टॉस्क से लेकर गेमिंग जैसे हैवी टॉस्क को परफॉर्म किया गया।

वीवी वी40ई का सिंगल-कोर बेंचमार्क स्कोर 962 रहा तथा इसका मल्टी-कोर गीकबेंच स्कोर 2892 आया। वहीं मोटोरोला ऐज 50 स्मार्टफोन ने 1117 सिंगल-कोर गीकबेंच स्कोर ​हासिल किया तथा इस मोबाइल का मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर 3048 रहा है।

विजेता : Motorola Edge 50

AnTuTu टेस्ट

गीकबेंच में जहां फोन की सीपीयू पावर चेक की जाती है। वहीं एनटूटू बेंचमार्क में CPU के साथ ही GPU, Memory और UX को भी टेस्ट किया जाता है। 91मोबाइल्स द्वारा किए गए इस टेस्ट में वीवो वी40ई का ओवरॉल एनटूटू बेंचमार्क स्कोर 670195 आया है। यहां भी आगे निकलते हुए मोटोरोला ऐज 50 ने 714295 फुल एनटूटू स्कोर प्राप्त किया है।

इस एनटूटू टेस्ट में सीपीयू, जीपीयू और यूएक्स (यूआई) में मोटोरोला स्मार्टफोन आगे रहा है। वहीं मेमोरी एनटूटू स्कोर में वीवो फोन ने ऐज 50 को पीछे धकेला है। वी40ई का मेमोरी एनटूटू स्कोर 161221 आया है जब्कि यहां मोटोरोला ऐज 50 को 131652 स्कोर प्राप्त हुआ है।

AnTuTu Score Vivo V40e Motorola Edge 50
सीपीयू स्कोर 202622 257215
जीपीयू स्कोर 147363 163705
मेमोरी स्कोर 161221 131652
यूएक्स स्कोर 158989 161723
ओवरॉल एनटूटू स्कोर 670195 714295

विजेता : Motorola Edge 50

Throttling टेस्ट

फोन में मल्टी टास्किंग करते वक्त या फिर हैवी गेमिंग के दौरान अक्सर मोबाइल की परफॉर्मेंस स्पीड कुछ स्लो हो जाती है। ऐसा फोन की थ्राटलिंग कंडिशन में होता है। इसी तरह की दबाव की स्थिति में कौन सा मोबाइल बेहतर काम कर सकता है, यह जानने के लिए हमने Vivo V40e और Motorola Edge 50 में Burnout बेंचमार्क ऐप को रन किया।

यह ऐप फोन में एक साथ कई काम करती और चेक करती है कि थ्राटलिंग सिचुएशन में कौन सा प्रोसेसर अपनी अधिक क्षमता से काम करता है। इस टेस्ट में वीवो वी40ई के प्रोसेसर ने 62.60% कैपेबिलिटी के साथ काम किया तथा मोटोरोला ऐज 50 के प्रोसेसर ने 77.00 प्रतिशत क्षमता के साथ काम किया। यानी जब मोबाइल पर काम का अधिक बोझ पड़ेगा तो मोटोरोला इसे ज्यादा बेहतर तरीके से सभांलेगा।

विजेता : Motorola Edge 50

Gaming टेस्ट

बेंचमार्क ऐप टेस्ट के बाद मोबाइल फोन की असली ताकत परखी जाती है उसमें गेम खेलकर। हमनें भी वीवो वी40ई और मोटोरोला ऐज 50 में 2 अलग-अलग गेम खेले तथा दोनों को ही 30-30 मिनट तक प्ले किया। गेम खेलने के बाद चेक किया गया कि कौन सा फोन ज्यादा हीट हुआ तथा किसकी बैटरी अधिक खर्च हुई।

BGMI

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया यानि बीजीएमआई गेम खेलने पर वीवो वी40ई 5.1 डिग्री हीट हुआ तथा मोटोरोला ऐज 50 8.3 डिग्री तक गर्म हो गया। गेमिंग के दौरान इन दोनों फोंस की ऐवरेज फ्रेम रेट क्रमश: 37.23एफपीएस और 35.37एफपीएस रही। गेमिंग के दौरान वीवो की बैटरी 5 प्रतिशत और मोटोरोला की बैटरी 9% घट गई।

BGMI गेम (30 मिनट) फ्रेम रेट (औसत) फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी बैटरी प्रतिशत में गिरावट
Vivo V40e 37.23FPS 5.1 डिग्री 5 प्रतिशत
Motorola Edge 50 35.37FPS 8.3 डिग्री 9 प्रतिशत

COD: Mobile

कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल गेम में भी वीवो स्मार्टफोन ने मोटोरोला मोबाइल से बेहतर परफॉर्म किया। आधा घंटा सीओडी खेलने के बाद वीवो वी40ई केवल 3.2 डिग्री गर्म हुआ था जब्कि गेमिंग के बाद मोटोरोला ऐज 50 9.2 डिग्री हीट हो गया। इनकी औसत फ्रेम रेट भी 55.77एफपीएस और 52.74एफपीएस रही। बैटरी ड्रॉप की बात करें तो वीवो में 7% और मोटोरोला में 9 प्रतिशत की कमी आई।

COD गेम (30 मिनट) फ्रेम रेट (औसत) फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरी बैटरी प्रतिशत में गिरावट
Vivo V40e 55.77FPS 3.2 डिग्री 7 प्रतिशत
Motorola Edge 50 52.74FPS 9.2 डिग्री 9 प्रतिशत

विजेता : Vivo V40e

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स Vivo V40e Motorola Edge 50
स्क्रीन 6.77″ 1.5K 120Hz AMOLED 6.7″ 120Hz pOLED Endless Edge
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7300 Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 AE
ओएस Funtouch OS 14 + Android 14 MyUX + Android 14
रैम 8GB LPDDR4X RAM 8GB LPDDR4X RAM
स्टोरेज 256GB UFS 2.2 Storage 256GB UFS 2.2 Storage
बैक कैमरा 50MP Sony IMX882
+
8MP UltraWide Angle
50MP Sony LYT 700C + 13MP Ultrawide + 10MP Telephoto
फ्रंट कैमरा 50MP Selfie Camera 32MP Selfie Camera
चार्जिंग 80W 68W Turbo + 15W Wireless
बैटरी 5,500mAh Battery 5,000mAh Battery

कीमत कंपैरिजन

Vivo V40e प्राइस

वीवो वी40ई 5जी स्मार्टफोन 8जीबी रैम पर पेश किया गया है जो दो स्टोरेज ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। इसके 128जीबी का रेट 28,999 रुपये तथा 256जीबी का प्राइस 30,999 रुपये है। नए वीवो फोन को Mint Green और Royal Bronze कलर में खरीदा जा सकेगा।

Motorola Edge 50 प्राइस

मोटोरोला ऐज 50 5जी फोन इंडिया में 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जिसमें 256जीबी मेमोरी मिलती है। इस मोबाइल की कीमत 27,999 रुपये है। यह मोटोरोला मोबाइल vegan leather फिनिश वाले Jungle Green और Peach Fuzz कलर में तथा vegan suede फिनिश वाले Koala Grey कलर में खरीदा जा सकता है।

परफॉर्मेंस ज्यादा अच्छी किसकी

91मोबाइल्स द्वारा किए गए सभी बेंचमार्क टेस्ट में मोटोरोला ऐज 50 स्मार्टफोन वीवो वी40ई से आगे निकलता है। गीकबेंच, एनटूटू और बर्नआउट बेंचमार्क में Motorola Edge 50 का स्कोर द्वारा रहा है। यानी यह मोबाइल हैवी प्रोसेसिंग के दौरान भी यूजर्स का साथ निभाएगा तथा लंबे समय तक फोन को यूज करने लायक बनाए रखेगा।

वहीं दूसरी ओर मोबाइल गेमिंग में Vivo V40e ने मोटोरोला ऐज 50 से बेहतर परफॉर्म किया है। इस फोन में बेहतर फ्रेम रेट प्राप्त हुई है। वहीं वी50ई स्मार्टफोन कम हीट होता है तथा इसकी बैटरी भी कम खर्च होती है। हमारे टेस्ट में गेम परफॉर्मेंस वीवो वी40ई की बढ़िया आई है।

कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की भी बात कर लें तो वीवो वी40ई की बैटरी, चार्जिंग स्पीड तथा सेल्फी कैमरा मोटोरोला ऐज 50 से ज्यादा बेहतर है। हां, ऐज 50 में वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी मिलती है जो इसे एडवांस बनाती है। वीवो का स्मार्टफोन मोटोरोला से 1000 रुपये महंगा है। ऐसे में यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी फोन चुन सकते हैं।