Vivo V40e vs Nothing Phone (2a) Plus परफॉर्मेंस कंपैरिजन: जानें कौनसा फोन है बेस्ट?

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/10/Vivo-V40e-Vs-Nothing-Phone-2a-Plus-4.jpg

Vivo V40e (रिव्यू) V40 सीरीज एंट्री-लेवल कैटेगरी में एक कैमरा सेंट्रिक फोन है। इसका डिजाइन काफी स्लीक है और इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट व 5500mAh की बैटरी है। वहीं, इसकी कीमत ₹28,999 से शुरू होती है और प्राइस में यह सीधे तौर पर Nothing Phone (2a) Plus (रिव्यू) को टक्कर देता है, जिसकी कीमत भारत में ₹27,999 है। इसी को देखते हुए आज हम दोनों फोन के परफॉर्मेंस की तुलना करेंगे और यह देखें कि दोनों फोन में से कौन सा फोन ज्यादा शानदार है। 

फोन्स की कीमत

Vivo V40e Nothing Phone (2a) Plus 
8GB+128GB: Rs 28,999 8GB+256GB: Rs 27,999
8GB+256GB: Rs 30,999 12GB+256GB: Rs 29,999

गीकबेंच

गीकबेंच बेंचमार्क टेस्ट एक लोकप्रिय टूल है जो हमें स्मार्टफोन के CPU प्रदर्शन को चेक करने की परमिशन देता है। परफॉर्मेंस को दो सेगमेंट में डिवाइड किया गया है, जिसमें सिंगल-कोर और मल्टी-कोर है। सिंगल-कोर परफॉर्मेंस आमतौर पर उन कार्यों को चेक करता है है जिनके लिए बहुत अधिक पावर की आवश्यकता नहीं होती है, जैसे वेब ब्राउजिंग, ऐप लोडिंग स्पीड, आदि।

Vivo V40e (L) vs Nothing Phone (2a) Plus (R)

वहीं, मल्टी-कोर उन कार्यों को चेक करता है जिनके लिए बहुत अधिक पावर की आवश्यकता होती है, जैसे गेमिंग, वीडियो और फोटो एडिटिंग आदि। साथ ही आप नीचे बेंचमार्क स्कोर देख सकते हैं, जिसमें नथिंग फोन (2a) प्लस का सिंगल-कोर और मल्टी-कोर स्कोर वीवो वी40ई से थोड़े ज्यादा हैं।

Vivo V40e Nothing Phone (2a) Plus
सिंगल-कोर स्कोर: 962 सिंगल-कोर स्कोर: 1121
मल्टी-कोर स्कोर: 2892 मल्टी-कोर स्कोर:: 2203


विजेता:
टाई

अंटूटू

AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट इंडस्ट्री का एक स्टैंडर्ड टूल है, जिसका उपयोग किसी डिवाइस के ओवरऑल प्रदर्शन को चेक करने के लिए किया जाता है। यह स्मार्टफोन को उसके CPU परफॉर्मेंस, GPU परफॉर्मेंस, मेमोरी परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस सहित कई पहलुओं को परखता है। वहीं, यह प्रत्येक कैटेगरी में अलग स्कोर प्रदान करता है और फिर कुल स्कोर प्रदान करता है।

Vivo V40e (L) vs Nothing Phone (2a) Plus (R)

वीवो वी40ई का टोटल AnTuTu स्कोर नथिंग फोन (2a) प्लस से थोड़ा कम है। बेंचमार्क स्कोर के अनुसार, आप उम्मीद कर सकते हैं कि मोटोरोला एज 50 CPU और GPU-आधारित कार्यों में बेहतर प्रदर्शन प्रदान करेगा, हालांकि वास्तविक दुनिया के उपयोग में अंतर उतना स्पष्ट दिखाई नहीं देगा।

Vivo V40e Nothing Phone (2a) Plus 
अंटूटू स्कोर: 670195 अंटूटू स्कोर: 771491


विजेता:
Nothing Phone (2a) Plus

सीपीयू थ्रॉटल

CPU थ्रॉटल टेस्ट यह देखने का एक अच्छा तरीका है कि किसी स्मार्टफोन का चिपसेट भारी लोड के समय कैसा परफॉर्मेंस करता है। बर्नआउट बेंचमार्क ऐप में सामने आता है कि वीवो वी40ई अपने परफॉर्मेंस का 62.6 प्रतिशत बनाए रखने में कामयाब रहता, जो कि नथिंग फोन (2ए) प्लस के 53.3 प्रतिशत के प्रदर्शन से बेहतर है।

Vivo V40e (L) vs Nothing Phone (2a) Plus (R)
Vivo V40e Nothing Phone (2a) Plus 
बर्नआउट स्कोर: 62.6 प्रतिशत बर्नआउट स्कोर: 53.3 प्रतिशत


विजेता:
Vivo V40e

गेमिंग टेस्ट

गेमिंग टेस्ट के लिए, हमने दोनों फोन पर 30 मिनट तक BGMI, Real Racing 3 और COD: Mobile खेलकर उनका थर्मल परफॉर्मेंस और FPS (फ्रेम पर सेकेंड) चेक किया। आप इसे नीचे टेबल में स्कोर देख सकते हैं।

गेम्स ग्राफिक सेटिंग Vivo V40e FPS Nothing Phone (2a) Plus FPS
सीओडी: मोबाइल हाई ग्रिफिक्स + मैक्स फ्रैम्स 55.77 FPS औसत 54.8 FPS औसत
रियल रेसिंग 3 स्टैंडर्ड 57.34 FPS औसत 59.07 FPS औसत
बीजीएमआई एचडीआर ग्राफिक्स + अल्ट्रा फ्रेम 37.23 FPS औसत 37.72 FPS औसत

थर्मल मैनेजमेंट की बात करें तो, वीवो V40e ने 1.5 घंटे के गेम टाइम के बाद इसका तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ता है। वहीं, नथिंग फोन (2a) प्लस का तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। थर्मल मैनेजमेंट के मामले में दोनों फोन एक-दूसरे से काफी आगे हैं इसलिए यह  बताने की जरूरत नहीं कि यह तापमान 1.5 घंटे के गेम टाइम के लिए बेहतरीन है। गेमिंग के दौरान अपने बेहतर FPS नंबरों की वजह से नथिंग फोन (2a) प्लस इस टेस्ट में ओवरऑल विजेता है।

तापमान वृद्धि (सेल्सियस)
COD: Mobile Real Racing 3 BGMI 
Vivo V40e 3.2 degrees 4 degrees 5.1 degrees
Nothing Phone (2a) Plus  5.2 degrees 2.8 degrees 4.2 degrees


Winner:
Nothing Phone (2a) Plus

विजेता

परफॉर्मेंस की बात करें तो वीवो वी40ई की तुलना में नथिंग फोन (2ए) प्लस स्पष्ट विजेता है। अधिकांश बेंचमार्क में फोन बेहतर प्रदर्शन करता है और गेमिंग प्रदर्शन भी थोड़ा बेहतर है। प्रतिस्पर्धा कड़ी थी, जिसमें वीवो वी40ई ने जबरदस्त टक्कर देता है। यदि आप दोनों में से किसी एक को चुनना चाहते हैं, तो नथिंग फोन (2ए) प्लस बेहतर ऑप्शन होगा।

स्मार्टफोन टेस्ट उज्जवल शर्मा ने किया है।