3500 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं 50MP Selfie कैमरा वाला 5G फोन Vivo V40e, देखें क्या है ऑफर

Join Us icon

Vivo V50e 5G फोन इंडिया में लॉन्च हो गया है जो 28,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया है। इस मोबाइल के आते ही कंपनी के Vivo V40e 5G मोबाइल के रेट में भारी कमी आई है। यह वीवो 5जी फोन भी 28,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब इसे डिस्कांउट और ऑफर्स के साथ सिर्फ 25,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वीवो वी40ई को सस्ते प्राइस पर कहां और कैसे खरीद सकते हैं, इसकी डिटेल आगे दी गई है।

Vivo V40e 5G पर ऑफर

  • वीवो वी40ई का 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 28,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।
  • शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट इस 5जी फोन को 2 हजार रुपये की छूट के साथ बेच रही है।
  • इस डिस्काउंट के बाद Vivo V40e का सेलिंग प्राइस 26,999 रुपये पड़ रहा है जो सभी ग्राहकों को मिलेगा।
  • 2,000 रुपये के ऑफ के साथ ही फ्लिपकार्ट इस फोन पर 1,500 रुपये का क्रेडिट कार्ड ऑफर भी दे रही है।
  • HDFC, SBI और Axis बैंक के ​क्रेडिट कार्ड से ईएमआई बनवाने पर 1,500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।
  • इस छूट के बार 8जीबी रैम वाले 5जी फोन वीवो वी40ई का इफेक्टिव प्राइस 25,499 रुपये पड़ेगा।
  • इस तरह से 28,999 रुपये में लॉन्च हुए फोन को 3,500 रुपये की छूट के साथ 25,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Vivo V40e 5G पर मिल रहा है बैंक ऑफर इस महीने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान फोन को डिस्काउंट के साथ सस्ते रेट पर खरीदने के लिए या फिर इस मोबाइल पर मिल रहे ऑफर की विस्तृत डिटेल जानने के लिए यहां दिए गए फ्लिपकार्ट लिंक पर क्लिक करें।

Vivo V40e स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.77″ 3D Curved Display
  • Mediatek Dimensity 7300
  • 8GB Extended RAM
  • 50MP Selfie Camera
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 80W Fast Charging
  • 5,500mAh Battery

प्रोसेसर : वीवो वी40ई एंड्रॉयड 14 आधारित फनटच ओएस 14 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस 5जी वीवो फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। हमारी टेस्टिंग में यह फोन 670195 एनटूटू स्कोर पा चुका है।

मेमोरी : वीवो40ई 8जीबी रैम सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन को एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी से लैस किया है। यह तकनीक फोन की 8जीबी फिजिकल रैम 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी+8जीबी) की ताकत प्रदान करती है।

डिस्प्ले : वीवो वी40ई स्मार्टफोन 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह भी 3डी कर्व्ड एमोलेड स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 1300निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

कैमरा : Vivo V40e 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है। वहीं फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स882 सेंसर दिया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है।

बैटरी : Vivo V40e 5जी फोन 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 15 घंटे, 51 मिनट का पीसीमार्क बैटरी स्कोर पा चुका है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसने हमारी टेस्टिंग में 42 मिनट में फोन को 20% से 100% चार्ज किया था।

Vivo V50e प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वी50ई 5जी फोन को 128GB स्टोेरेज के साथ ₹28,999 में और 256GB स्टोरेज पर ₹30,999 में लॉन्च किया गया है। दोनों में ही 8GB RAM मिलती है तथा प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। यह फोन भी 8GB Expandable RAM तकनीक से लैस है। Vivo V50e पावर बैकअप के लिए 5,600mAh बैटरी और 90W चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल फ्रंट और 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा मिलता है। यह वीवो 5जी फोन 6.77″ 120Hz AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here