Vivo V50 इंडिया लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, दमदार बैटरी के साथ प्रोसेसर भी मिलेगा पावरफुल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/Vivo-V50e-smartphone-BIS-and-Vivo-V50-NBTC-Certification.jpg

Highlights
  • Vivo V50 में Snapdragon 7 Gen 3 SoC हो सकता है।
  • यह फोन तीन मेमोरी ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।
  • Vivo V50 को Vivo S20 का रीब्रांड माना जा रहा है।

Vivo ने भारत में मिड-रेंज Vivo V40 सीरीज को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया था। अब कंपनी इसके उत्तराधिकारी Vivo V50 को पेश करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इसे कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स (जैसे NCC, NBTC) पर देखा गया है। वहीं, लेटेस्ट जानकारी में Vivo V50 की लॉन्च टाइमलाइन, चिपसेट, मेमोरी ऑप्शन और कलर वेरिएंट ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

Vivo V50 इंडिया लॉन्च, कलर और चिपसेट (लीक)

Vivo V50 के बारे में अब तक सामने आई जानकारी

Vivo V-सीरीज आमतौर पर Vivo S-सीरीज के रीब्रांड मॉडल होते हैं, जिनमें मामूली हार्डवेयर बदलाव किए जाते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि Vivo V50, Vivo S20 का रीब्रांड हो सकता है, जिसे पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था।

कीमत (संभावित)

Vivo V50 की सटीक कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन, आपको बता दें कि Vivo S20 को चीन में CNY 2,299 (लगभग ₹27,400) में लॉन्च किया गया था। Vivo V40 की कीमत ₹34,999 से शुरू हुई थी। संभावना है कि Vivo V50 की कीमत भारत में ₹35,000 से कम हो सकती है।