Vivo V70 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले एफसीसी पर आए सामने, जानें क्या मिल सकता है खास

Vivo का अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo V70 5G लगातार सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर मौजूदगी दर्ज करवा रहा है। यह इससे पहले BIS, Geekbench और IMEI डेटाबेस पर सामने आ चुका है। वहीं, अब FCC सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ है। जहां इसके प्रमुख फीचर्स और कनेक्टिविटी से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। उम्मीद है इसे जल्द ही बाजार में उतारा जा सकता है। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
एफसीसी सर्टिफिकेशन में Vivo V70 5G को मॉडल नंबर V2538 और FCC ID 2AUCY-V2538 के साथ देखा जा सकता है। हालांकि FCC डॉक्यूमेंट में फोन का नाम नहीं लिखा है, लेकिन पहले सामने आई IMEI लिस्टिंग में यह कंफर्म हो चुका है कि यही मॉडल नंबर अपकमिंग Vivo V70 का है। FCC फाइल्स में दिए गए कई IMEI नंबर को जब IMEI डेटाबेस पर चेक किया गया तो वहां भी फोन का नाम Vivo V70 ही दिखा है। यानी एफसीसी पर स्पॉट हुआ डिवाइस वी70 ही है।
FCC लिस्टिंग में Vivo V70 का मेमोरी ऑप्शन भी सामने आया है। जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज है। इससे पहले Geekbench पर यह फोन 8GB RAM ऑप्शन के साथ देखा गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि Vivo V70 5G को कम से कम दो RAM वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो Geekbench लिस्टिंग में सामने आया था कि Vivo V70 स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जो मिड-रेंज सेगमेंट में पावरफुल चिपसेट माना जा सकता है।
FCC लिस्टिंग के मुताबिक Vivo V70 5G को Android 16 के साथ टेस्ट किया गया है इसका फर्मवेयर वर्जन PD2529KF_EX_A_16.0.4.2.W30 बताया गया है। यही सॉफ्टवेयर वर्जन पहले Geekbench डेटाबेस पर भी देखा जा चुका है। जिससे पूरी संभावना है कि Vivo इस फोन को लेटेस्ट Android वर्जन के साथ लॉन्च कर सकता है।
कनेक्टिविटी के मामले में FCC डॉक्यूमेंट्स के अनुसार आगामी Vivo V70 5G में GSM, WCDMA, LTE और 5G NR नेटवर्क सपोर्ट मिलेगा। लिस्टिंग में 5G NR बैंड्स n2, n5, n7, n25, n26, n38, n41, n77 और n78 की पुष्टि हुई है। जो इसे ग्लोबल और इंडियन नेटवर्क्स के लिए बेहतर बना सकते हैं। इसके अलावा फोन में Wi-Fi 6 (802.11 ax) का सपोर्ट 2.4GHz और 5GHz बैंड्स मिलने की बात सामने आई है। साथ ही Bluetooth, NFC (13.56MHz) और सैटेलाइट पोजिशनिंग के लिए GNSS सपोर्ट का जिक्र है।
Vivo V70 उन लोगों के लिए हो सकता है जो शानदार कैमरा क्वालिटी, प्रीमियम डिस्प्ले और लंबे बैटरी बैकअप वाला फोन ढूंढ रहे हैं। यह कंटेंट क्रिएटर्स, रील्स शूट करने वाले ग्राहक और ट्रैवलिंग के दौरान फोटो/वीडियो कैप्चर करने के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
Vivo V70 का मुकाबला संभावित तौर पर OnePlus Nord 5, Samsung Galaxy A56 5G और Realme GT 7 जैसे मॉडल्स से हो सकता है। हालांकि और जानकारी मिलने के बाद ही असल टक्कर का पता चल पाएगा। यदि आप फरवरी 2026 के आसपास फोन बदलने या नया लेने की सोच रहे हैं तो Vivo V70 5G का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको इससे जुड़ा अपडेट आगे भी देते रहेंगे। 91मोबाइल के साथ बने रहें।