Vivo V70, V70 Elite और V70 FE को लेकर आया बड़ा अपडेट, फरवरी में हो सकता है लॉन्च

Vivo अपनी अपकमिंग V70 सीरीज के साथ बड़ा बदलाव करने की तैयारी में लग रहा है। Smartprix की रिपोर्ट के अनुसार, टिप्स्टर योगेश बरार ने शेयर किया है कि Vivo V70 सीरीज को भारत में मिड-फरवरी 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। इस लाइनअप में दो स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। जो vivo V70 और प्रीमियम vivo V70 Elite नाम से आ सकते हैं। इसके साथ ही. V70 FE TDRA लिस्टिंग में देखा गया है। जिससे इसके जल्द लॉन्च की उम्मीद भी बढ़ गई है। आइए, आगे इस श्रृंखला के बारे में विस्तार से जानते हैं।
लीक के अनुसार, Vivo V70 सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सेटअप होने वाला है। दोनों ही स्मार्टफोंस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात सामने आई है। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस हो सकता है। यही नहीं 50MP का 3X ZEISS नाइट टेलीफोटो कैमरा लगाया जा सकता है। जिसमें 1.3cm का बड़ा सेंसर दिया जा सकता है।
Vivo V70 series is looking like a big upgrade
– 50MP + 8MP + 50MP Tele
– UFS 4.1 storage, LPDDR5X RAM
– Zeiss optics, AI filters
– Snapdragon 8s Gen 3 on V70 Elite
– OriginOS 6 with longer updatesMid February launch, sub Rs 55k pricing
Liking the improvements?
— Yogesh Brar (@heyitsyogesh) January 22, 2026
रिपोर्ट के अनुसार यह अपने सेगमेंट का सबसे बड़ा टेलीफोटो सेंसर हो सकता है, जो कम रोशनी में भी प्रोफेशनल-लेवल पोर्ट्रेट फोटोग्राफी दे सकता है। कैमरा एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए Vivo अपनी नई NICE 1.0 यानी Neural Image Computational Enhancement टेक्नोलॉजी भी पेश कर सकता है। यह एल्गोरिदम दूर की चीजों को ज्यादा शार्प दिखाने, नॉइज कम करने और टेक्सचर को नैचुरल बनाए रखने में मदद कर सकता है। जिससे फोटो क्वालिटी में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।
परफॉरमेंस के मामले में भी Vivo V70 सीरीज अपग्रेड प्रदान कर सकती है। लीक में बताया गया है कि vivo V70 Elite में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जो “s” सीरीज का फ्लैगशिप-ग्रेड चिपसेट माना जाता है। वहीं, बेस vivo V70 में नया Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। जिससे फोन डेली यूज और गेमिंग दोनों के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo V70 सीरीज लेटेस्ट OriginOS 6 के साथ आउट ऑफ द बॉक्स आ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए OS में Origin Island जैसे फीचर्स मिलेंगे। जो एक डायनामिक नोटिफिकेशन हब के तौर पर काम करेगा। इसके अलावा इंटीग्रेटेड Office Kit और इंटरएक्टिव Flip Cards जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। जो प्रोडक्टिविटी को आसान बना सकते हैं।
Vivo इस बार भारत-केंद्रित AI फीचर्स पर भी खास फोकस कर रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Vivo V70 सीरीज में दुनिया का पहला AI Holi Festive Portrait फीचर दिया जा सकता है। जो होली के रंगों को ज्यादा सटीक और वाइब्रेंट तरीके से कैप्चर कर सकता है। इसके साथ AI Magic Weather और Flower Blessing जैसे यूनिक फीचर्स भी मिल सकते हैं।
कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Vivo की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लीक के अनुसार Vivo V70 सीरीज की कीमत भारत में 55,000 रुपये से कम रखी जा सकती है।
इसी बीच Vivo V70 सीरीज के मॉडल Vivo V70 FE से जुड़ी भी अहम जानकारी सामने आई है। इसे UAE की TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे इसके लॉन्च की पुष्टि हो गई है। हालांकि इस सर्टिफिकेशन में फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है।
बताते चलें कि मिड-फरवरी 2026 के संभावित लॉन्च को देखते हुए हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में Vivo V70 सीरीज को लेकर और जानकारियां सामने आ सकती हैं। इसे लेकर हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।