Vivo X Fold 6 में मिलेगा दुनिया का पहला Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर, डिटेल्स कंफर्म

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/06/vivo-x-fold-6-dimensity-9500-super-edition-ai-features-china-confirmed.jpg

Vivo जल्द ही अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 को लॉन्च करने वाला है। वहीं, लॉन्च से पहले कंपनी ने इस डिवाइस के अहम फीचर्स को टीज कर दिया है। ब्रांड ने पुष्टि की है कि X Fold 6 दुनिया का पहला स्मार्टफोन बनेंगा।जिसमें नया Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर मिलेगा। कंपनी का कहना है कि यह कोई सामान्य फ्लैगशिप चिपसेट नहीं है, बल्कि इसे खास तौर पर फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए कस्टमाइज किया गया है। आइए, आगे फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo X Fold 6 चिपसेट और AI डिटेल्स

Vivo के अनुसार, Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट पर कंपनी और MediaTek पिछले करीब दो साल से काम कर रहे थे। इसका लक्ष्य ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करना था जो बड़े स्क्रीन वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन में बेहतर मल्टीटास्किंग और AI आधारित प्रोडक्टिविटी एक्सपीरियंस दे सके। कंपनी ने बताया कि नया प्रोसेसर मल्टी-विंडो रेंडरिंग, मल्टी-थ्रेडेड प्रोसेसिंग और हैवी AI टास्क्स को ज्यादा स्मूद तरीके से हैंडल करने के लिए बनाया गया है।

Vivo का दावा है कि पिछले जनरेशन की तुलना में नए चिपसेट की AI प्रोसेसिंग परफॉरमेंस में 111 प्रतिशत तक सुधार मिलेगा। वहीं, पावर कंजम्पशन में 56 प्रतिशत तक की कमी लाई गई है। इसका फायदा यह होगा कि यूजर्स को ज्यादा पावरफुल AI फीचर्स मिलने के साथ बेहतर बैटरी बैकअप मिल जाएगा।

कंपनी ने बताया है कि Vivo X Fold 6 में नया AI Voice Engine भी होगा। Vivo के मुताबिक यह ऑफलाइन ट्रांसक्रिप्शन स्पीड को 7 गुना तक फास्ट बना सकता है। साथ ही वॉइस रिकग्निशन एक्यूरेसी में भी 7 प्रतिशत बेहतर अनुभव मिल सकता है। इसके अलावा AI आधारित Summary Generation फीचर की स्पीड में 57 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। जो मीटिंग नोट्स और डॉक्यूमेंट समरी जैसे कामों में उपयोगी साबित हो सकता है।

डॉक्यूमेंट से जुड़े AI फीचर्स में भी अपग्रेड मिलेगा। Vivo के अनुसार AI File Manager अब बड़े Language Model प्रोसेसिंग के साथ आएगा। जिससे टेक्स्ट समरी और AI Question-Answer फीचर्स करीब 20 प्रतिशत तक फास्ट होंगे। कंपनी एक नया AI Topic-Based Question फीचर भी पेश करेगी। यही नहीं Vivo X Fold 6 में नया Concurrency Engine भी मिलेगा। जो अपग्रेडेड Atomic Workbench एक्सपीरियंस को पावर देगा। इसकी मदद से यूजर्स एक साथ कई ऐप्स चला सकेंगे और विंडो स्विचिंग या फाइल ड्रैगिंग जैसे टास्क पहले से ज्यादा स्मूद होंगे।

ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Vivo X Fold 6 फोल्डेबल स्मार्टफोन OriginOS 6 Fold के साथ लॉन्च होगा। जिसमें AI और हार्डवेयर का डीप इंटीग्रेशन देखने को मिलेगा।

Vivo X Fold 6 फीचर्स (संभावित)

अब तक आई रिपोर्ट्स की मानें तो Vivo X Fold 6 में 6900mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने को मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की बात सामने आई है।

फिलहाल कंपनी ने Vivo X Fold 6 की लॉन्च डेट शेयर नहीं की है, लेकिन फोन इसी महीने चीन में आने की उम्मीद है। यदि आप इसे लेना चाहें तो इंतजार कर सकते हैं यह तगड़ा ऑप्शन बनकर आ रहा है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।