
Vivo के नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। टिप्स्टर Digital Chat Station (DCS) के अनुसार, कंपनी अपने अगले S सीरीज मॉडल की टेस्टिंग कर रही है। हालांकि, टिप्स्टर ने फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसे Vivo X500s नाम से लाया जा सकता है। फिलहाल लीक में सिर्फ डिस्प्ले से जुड़ी जानकारी दी गई है। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo X500s के स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक के अनुसार,Vivo अपने अगले S मॉडल के इंजीनियरिंग सैंपल की टेस्टिंग कर रहा है। इसमें 6.85-इंच की 2K+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। टिप्स्टर ने स्क्रीन को चारों तरफ से फ्लैट डिजाइन वाला बताया है।
अगर यह फोन Vivo X500s नाम से आता है तो इसकी स्क्रीन मौजूदा Vivo X500 से बड़ी हो सकती है। साथ ही, 2K+ रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के चलते यूजर्स को शार्प विजुअल और स्मूद अनुभव अनुभव मिल सकता है। हालांकि, डिस्प्ले के इन स्पेसिफिकेशंस की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पूर्व मॉडल Vivo X300s को मार्च में चीन में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.78-इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलता है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, सितंबर में चीन में पेश किए गए Vivo X500 में 6.59-इंच की 2K डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
ऐसे में लीक में बताई गई 6.85-इंच की स्क्रीन अगर नए मॉडल में मिलती है तो यह Vivo X300s और Vivo X500 दोनों से बड़ी हो सकती है। हालांकि, असल डिटेल्स आने का वेट करना होगा।
Vivo X500s कब हो सकता है लॉन्च
फिलहाल Vivo ने X500s के नाम या लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लीक में इसके प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी डिटेल्स भी सामने नहीं आई हैं।
यदि कंपनी पूर्व मॉडल Vivo X300s के लॉन्च पैटर्न के साथ जाती है तो नए मॉडल को अगले साल पेश किए जाने की संभावना है। हालांकि, यह केवल अनुमान है और मौजूदा लीक से लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि नहीं हुई है। हम आपको आगे भी और जानकारी मिलने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











