
Vivo X500 सीरीज को लेकर कंपनी लगातार नई जानकारियां शेयर कर रही है। Vivo ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि इस लाइनअप को सितंबर में चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसमें Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल होंगे। वहीं, अब लॉन्च से पहले कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर ने X500 Pro मॉडल्स के कैमरा फीचर्स से जुड़ी अहम जानकारी शेयर की हैं। जिसके बारे में आप आगे डिटेल्स पढ़ सकते हैं।
Vivo X500 Pro Max कैमरा डिटेल्स
Vivo X500 Pro Max का सबसे बड़ा कैमरा हाईलाइट इसका 200MP Zeiss APO सुपर टेलीफोटो कैमरा होगा। कंपनी के अनुसार इसमें 1/1.4-इंच BluePrint और Samsung HP0 सेंसर का उपयोग किया गया है। कैमरा में हार्डवेयर-बेस्ड 4x ISZ तकनीक भी मिलेगी। हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर की मदद से फोन दो स्टेज तक लॉसलेस जूम प्रदान करेगा। जिससे ज्यादा जूम पर भी तस्वीरों में डिटेल शानदार मिलेगी।
Vivo X500 Pro Max का टेलीफोटो कैमरा दूर की चीजों को कैप्चर करने के लिए दिया जा रहा है। कंपनी इसमें 400mm टेलीफोटो एक्सटेंडर का सपोर्ट देगी। इसका उपयोग कॉन्सर्ट, स्पोर्ट्स इवेंट और दूर मौजूद पक्षियों जैसे सब्जेक्ट्स को कैप्चर करने में किया जा सकता है।
कैमरा सिस्टम को CIPA 7.0 रेटेड प्रोफेशनल स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा Vivo का Super Capture Engine 30x तक कैप्चर को सपोर्ट करेगा। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम स्टेज पर परफॉर्म कर रहे कलाकारों और फास्ट-मूविंग सब्जेक्ट्स को बेहतर तरीके से कैप्चर कर पाएगा।
Vivo X500 Pro कैमरा डिटेल्स
Vivo X500 Pro में कंपनी अलग कैमरा सेटअप देगी। जो 85mm Zeiss 64MP APO सुपर टेलीफोटो कैमरा होगा। इसमें BluePrint और Sony LYTIA 610 सेंसर का उपयोग किया गया है। इस सेंसर में GG 1×1 और RB 2×2 पिक्सल स्ट्रक्चर दिया गया है। Vivo का कहना है कि यह डिजाइन 1×1 पिक्सल अरेंजमेंट की रिजॉल्विंग पावर और 2×2 कॉन्फिगरेशन की फोकसिंग क्षमता के बीच लेवल बनाने के लिए तैयार किया गया है।
Vivo X500 Pro के टेलीफोटो कैमरा में CIPA 7.0 स्टेबिलाइजेशन के साथ बेहतर टेलीफोटो ऑटोफोकस और ट्रैकिंग का सपोर्ट मिलेगा। कैमरा 4K 120fps स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग और 4K 60fps HDR वीडियो आउटपुट को भी सपोर्ट करेगा।
Vivo के अनुसार नया टेलीफोटो लेंस डिजाइन Vivo X100 Pro में इस्तेमाल की गई APO तकनीक पर आधारित है, लेकिन पुराने डिजाइन की साइज वाली दिक्कतों दूर करने के लिए इसमें बदलाव किए गए हैं। यही नहीं 85mm फोकल लेंथ और फुल 64MP रिजॉल्यूशन डिजिटल क्रॉपिंग के लिए भी जगह होगी।
बताते चलें कि कंपनी ने फिलहाल Vivo X500 सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन सीरीज का चीन में सितंबर में लॉन्च कंफर्म है। यदि आप इस लाइनअप के फोंस लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।










