
Vivo ने बीते दिन ही अपनी अपकमिंग X500 Series को चीन में 21 सितंबर को लॉन्च करने का ऐलान किया है। वहीं, अब Vivo ने पहली बार Vivo X500 सीरीज का डिजाइन दिखाया है। कंपनी की ओर से शेयर की गई तस्वीर में Vivo X500 Pro Max का रियर डिजाइन नजर आया है। फोन में बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है। जबकि इसके साथ एक अलग टेलीफोटो लेंस और प्रोफेशनल फोटोग्राफी ग्रिप भी दिखाई गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Vivo X500 Pro Max का डिजाइन
Vivo X500 Pro Max के रियर पैनल के ऊपरी हिस्से में बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कैमरा एरिया बैक पैनल से थोड़ा ऊपर उठा हुआ है, लेकिन इसका स्लोप्ड डिजाइन कैमरा बंप को कम उभरा हुआ दिखा रहा है। सामने आई तस्वीर के मुताबिक, फोन कम से कम ब्लैक और ऑरेंज कलर ऑप्शन में आएगा।
तस्वीर में Vivo X500 Pro Max के साथ एक डेडिकेटेड टेलीफोटो लेंस और प्रोफेशनल फोटोग्राफी ग्रिप भी दिखाई गई है। इन एक्सेसरीज का मकसद यूजर्स को शूटिंग के दौरान ज्यादा कंट्रोल और लंबी दूरी तक पहुंच देना है। इससे फोन का लुक किसी प्रोफेशनल कैमरा जैसा भी नजर आता है।
Vivo X500 Pro का डिजाइन संभावित
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo X500 Pro का डिजाइन भी X500 Pro Max जैसा हो सकता है, लेकिन इसका फॉर्म फैक्टर थोड़ा कॉम्पैक्ट रहने की उम्मीद है। वहीं, स्टैंडर्ड Vivo X500 में अलग डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसमें कैमरा मॉड्यूल रियर पैनल के ऊपरी-बाएं हिस्से में दिए जाने की बात सामने आई है।
Vivo X500 Series डिटेल्स
Vivo X500 Series को कंपनी हमेशा की तरह शानदार फोटोग्राफी और वीडियो के लिए ला रही है। सीरीज में BluePrint 900 सेंसर को ग्लोबली पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा मेन कैमरा और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा में CIPA 7.0 स्टेबिलाइजेशन मिल सकता है। बेहतर फोटोग्राफी एक्सपीरियंस के लिए अपग्रेडेड AI Photography Assistant भी दिए जाने की उम्मीद है।
वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में Vivo X500 Series खास होने वाली है। कंपनी ने 17-स्टॉप डायनामिक रेंज, 10-bit 4:2:2 एन्कोडिंग और ACES कलर एन्कोडिंग सिस्टम के सपोर्ट की जानकारी दी है। फोन में डेडिकेटेड प्रोफेशनल Log वीडियो हार्डवेयर दिया जा सकता है। जिसकी मदद से 4K 120fps 10-bit Log वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकेगी।
इतना ही नहीं, Vivo X500 सीरीज में Native 8K Live आउटपुट और सपोर्टेड प्लेटफॉर्म पर 8K Live Streaming का सपोर्ट भी मिल सकता है। इन फीचर्स के जरिए Vivo प्रोफेशनल और क्रिएटर यूजर्स को लुभा सकता है। वहीं, परफॉरमेंस के लिए फोंस MediaTek Dimensity 9600 सीरीज चिपसेट और बड़ी बैटरी लगाई जा सकती है।
यदि आप फोटोग्राफी के लिए प्रीमियम बजट वाला फोन देख रहे हैं तो आगामी Vivo X500 Series का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको 21 सितंबर के लॉन्च पर फोंस का फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










