32MP सेल्फी और 48MP रियर कैमरे के साथ आया Vivo X60t, 8GB रैम और डायमनसिटी 1100 चिपसेट पर होगा लॉन्च

Join Us icon

Vivo ने कुछ दिनों पहले ही इंडिया में अपनी ‘एक्स60’ सीरीज़ को पेश किया है। इस सीरीज़ के तहत तीन पावरफुल स्मार्टफोन Vivo X60, Vivo X60 Pro और Vivo X60 Pro Plus लॉन्च हुए थे। दमदार डिवाईसेज से लैस इस स्मार्टफोन सीरीज़ को अब वीवो और भी आगे बढ़ाने की योजना बना रही है। खबर सामने आई है कि कंपनी एक्स60 सीरीज़ के एक नए मोबाइल फोन पर काम कर रही है जिसे Vivo X60t नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। ताजा अपडेट के मुताबिक कंपनी जल्द ही वीवो एक्स60टी स्मार्टफोन की घोषणा कर सकती है।

Vivo X60t को दरअसल चीनी टेलीकॉम लाइब्रेरी पर स्पॉट किया गया है जहां फोन V2085A मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड हुआ है। इस लिस्टिंग में फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है। फोटो में यह फोन पंच-होल डिसप्ले पर बना दिखाया गया है जो स्क्वायर शेप वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप सपोर्ट करता है। फोन की डिसप्ले बेजल लेस हैं और पंच-होल स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में दी गई है। इस फोटो में फोन में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी नज़र नहीं आया है।

Vivo X60t

वीवो एक्स60टी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह फोन 1080 x 2376 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करेगा जो पंच-होल स्टाईल के साथ एमोलेड पैनल पर बनी होगी। लिस्टिंग में फोन का डायमेंशन 159.63 x 75.01 x 7.4एमएम और वज़न 175.5ग्राम बताया है। यह भी पढ़ें : Realme V13 5G लॉन्च, देखें Realme 8 Pro फोन से कितना है आगे

लीक के मुताबिक Vivo X60t को एंडरॉयड ओएस के साथ मीडियाटेक डायमनसिटी 1100 चिपसेट से लैस किया जाएगा जो 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। लिस्टिंग में फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिखाई गई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि यह फोन एक से अधिक रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा।

Vivo X60t Launch soon Price Specs Leaked

फोटाग्राफी के लिए Vivo X60t में ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का ही थर्ड सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात का खुलासा इस लीक में हुआ है। यह भी पढ़ें : FAU-G गेम के निर्माता के खिलाफ पुलिस केस दर्ज, कहीं बन न जाए Freedom 251 फोन वाली कहानी

लीक की मानें तो Vivo X60t स्मार्टफोन 4,220एमएएच बैटरी के साथ मार्केट में लॉन्च किया जाएगा जो 33वॉट रेपिड चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगा। वहीं इस फोन का दाम 3698 युआन यानि भारतीय करंसी अनुसार 40,000 रुपये के करीब बताया गया है। चर्चा है कि अप्रैल के शुरूआती दिनों में ही वीवो इस फोन से पर्दा उठा सकती है और वीवो एक्स60टी आने वाले दिनों में चीन में लॉन्च हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here