Vivo Y04e स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन आया सामने, गूगल प्ले कंसोल साइट पर हुआ स्पॉट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/vivo-y04s-and-y04e-spotted-on-google-play-supported-devices-list.jpg
Highlights

वीवो का Vivo Y04e स्मार्टफोन कम कीमत में आने वाले कुछ हफ्तों में एंट्री ले सकता है। दरअसल इसे पिछले महीने गूगल प्ले सपोर्ट डिवाइस लिस्टिंग में देखा गया था। वहीं, अब इसे गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। जिसमें इसके डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। आइए, आगे जानते हैं कि लेटेस्ट लिस्टिंग फोन के बारे में क्या जानकारियां दे रही है।

Vivo Y04e गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग

हैरानी की बात यह है कि Y04e, Y04s, Y04 और Y19e सभी में एक जैसा V2430 डिवाइस कोड है जिससे संकेत मिलता है कि ये डिवाइसेज लगभग एक जैसे हो सकते हैं और इनमें सिर्फ मामूली बदलाव किए जा सकते हैं।

Vivo Y04e स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

Vivo Y04e के बारे में माना जा रहा है कि इसका डिजाइन और स्पेसिफिकेशन काफी हद तक Vivo Y04 के समान होंगे। जिसे इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि Y04e में 6.74 इंच की HD+ 90Hz LCD स्क्रीन, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5,500mAh की बैटरी के साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट और IP64 रेटिंग व MIL-STD-810H सर्टिफाइड मजबूत बिल्ड क्वालिटी दी जा सकती है।