
vivo अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा सकता है। इस कड़ी में कंपनी का नया स्मार्टफोन vivo Y05 लॉन्च के करीब नजर आ रहा है। इसे मलेशिया की SIRIM सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जिससे इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत मिला है। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर V2556 सामने आया है। साथ ही डिवाइस का नाम भी दिख रहा है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
SIRIM सर्टिफिकेशन के अनुसार, vivo Y05 को “Mobile Phone” कैटेगरी में लिस्ट किया गया है और इसे 14 जनवरी 2026 को अप्रूवल मिला है। बता दें कि आमतौर पर SIRIM सर्टिफिकेशन किसी भी स्मार्टफोन के मलेशिया या अन्य साउथ-ईस्ट एशियन मार्केट में लॉन्च से पहले सामने आता है। ऐसे में माना जा सकता है कि vivo Y05 की घोषणा आने वाले हफ्तों में की जा सकती है।

फिलहाल सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में vivo Y05 के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन Y-सीरीज को देखते हुए यह एक एंट्री-लेवल बजट स्मार्टफोन हो सकता है। उम्मीद है कि इसमें बेसिक बैटरी, कैमरा सेटअप और रोजमर्रा के उपयोग के लिए सही परफॉरमेंस मिल सकती है। यह मॉडल पूर्व में ग्लोबली लॉन्च हुए Vivo Y04 का सक्सेसर हो सकता है।
Vivo Y04 में 1600 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन है। यह एलसीडी स्क्रीन है जो 90Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करती है। इस फोन में 260पीपीआई और 570निट्स ब्राइटनेस मिल जाती है। फोन को एंड्राइड 14 पर लाया गया था जो Funtouch OS 14 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में यूनिसोक टी612 प्रोसेसर है।
Vivo Y04 फोन 4जीबी रैम पर लॉन्च किया गया था। यह मोबाइल LPDDR4x RAM तकनीक पर काम करता है। ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई04 4जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर और सेकेंडरी एआई लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
Vivo Y04 4G मोबाइल में पावर बैकअप के लिए 5,500एमएएच बैटरी दी गई है। इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
vivo का आगामी Y-सीरीज फोन vivo Y05 उन ग्राहकों को टारगेट कर सकता है, जो किफायती कीमत में एंट्री लेवल डिवाइस देख रहे हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy A04, Redmi A5 और Infinix Smart 10 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। यदि आप भी सस्ता फोन लेने की चाहते हैं और जल्दी नहीं है तो इंतजार कर सकते हैं। हम आगे भी आपको इसका अपडेट देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।












