
Vivo जल्द ही अपने Y सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Vivo Y21T को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। 91mobiles और टिपस्टर ईशान अग्रवाल को इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक़ यह स्मार्टफ़ोन भारत में 3 जनवरी को लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही हमारे पास वीवो के इस स्मार्टफ़ोन की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स भी हैं। इन स्पेसिफिकेशन्स से पता चलता है कि वीवो का यह फ़ोन मिड-रेंज सेग्मेंट में पेश किया जा सकता है। Vivo Y21T स्मार्टफोन को 18W फास्ट चार्जिंग, 128GB स्टोरेज और 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। फिलहाल इस फोन का डिजाइन कैसा होगा इसे लेकर जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन अटकलें है कि फोन में वाटरड्रॉप स्टायल नॉच, रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल और IPS LCD डिस्प्ले दी जा सकती है।
Vivo Y21T की स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Y21T स्मार्टफोन को 4GB की रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा। वीवो के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग दिया जाएगा। Vivo स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट और 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Oppo जल्द लॉन्च करेगा सस्ता 5G स्मार्टफोन, Snapdragon 480+ प्रोसेसर और 48MP डुअल कैमरा से होगा लैस
Vivo Y21T स्मार्टफोन के बाद कंपनी भारत में अपने बहुप्रतीक्षित Vivo V23 सीरीज को लॉन्च करेगी। इस सीरीज के तहत कंपनी दो स्मार्टफोन – V23 और V23 Pro को लॉन्च करेगी। ये स्मार्टफोन डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ पेश किए जाएगा। इस सीरीज का प्रो मॉडल को MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali G77 GPU दिया जाएगा। वहीं यह फोन Android 12 पर रन करेगा। वीवो के इस फोन को 8GB RAM, 64MP प्राइमरी कैमरा, FHD+ डिस्प्ले, और 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Vivo V23 और Vivo V23 Pro की सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सब-कुछ





















