
चाइनीज़ स्मार्टफ़ोन कंपनी Oppo जल्द ही नया बजट स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर सकता है। ओप्पो का यह स्मार्टफ़ोन मॉडल नंबर PFUM10 के साथ Geekbench पर स्पॉट किया गया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन TENAA और 3C सर्टिफिकेशन्स की वेबसाइट की लिस्टिंग में भी देखा गया है। ओप्पो का अपकमिंग Oppo PFUM10 स्मार्टफोन की इन लिस्टिंग से पता चलता है यह मिड रेंज सेग्मेंट का होगा। ओप्पो का यह फोन AMOLED डिस्प्ले और 5G कनेक्ट्विटी के साथ पेश किया जाएगा। यहां हम आपको ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
Oppo PFUM10 स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स
Oppo PFUM10 स्मार्टफ़ोन ने बेंचमार्क प्लेटफ़ॉर्म Geekbench 4 टेस्ट के दौरान सिंगल कोर टेस्ट के दौरान 2833 पॉइन्ट्स और मल्टी कोर टेस्ट में 7365 पॉइन्ट्स का स्कोर किया है। गीकबेंच की लिस्टिंग से पता चलता है कि यह फोन ऑक्टा कोर Snapdragon प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा, जिसका कोडनेम Holi है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 619 GPU दिया गया है। इसके आधार पर बताया जा रहा है कि यह फोन Snapdragon 480+ SoC के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च होगा।
TENAA की लिस्टिंग से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन 6.43-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2400 पिक्सल हो सकता है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 48MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन का सेकेंडरी कैमरा 2MP का होगा। इसके साथ ही ओप्पो के इस फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जा सकता है।
Geekbench की लिस्टिंग से पता चलता है कि ओप्पो का यह फोन 8GB की रैम और Android 11 के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि TENAA की लिस्टिंग से पता चलता है कि Oppo PFUM10 स्मार्टफोन को 6GB/ 8GB/ 12GB की रैम और 64GB/ 128GB/ 256GB की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही ओप्पो का यह फोन 4,385mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। ओप्पो का यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 Pro की पहली झलक, प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ तहलका मचाने की है तैयारी
Oppo PFUM10 स्मार्टफोन के साइज की बात करें तो 159.9 x 73.2 x 7.49mm हो सकता है। ओप्पो के इस फोन का वजन 171 ग्राम है। Oppo PFUM10 स्मार्टफोन को किस नाम से पेश किया जा सकता है इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं। लेकिन इतना तय है कि यह फोन सबसे पहले चीन में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung का बजट टैबलेट Galaxy Tab A8 भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां




















