7620mAh बैटरी के साथ आ रहा है Vivo Y300 GT, चाइना लॉन्च डेट हुई कंफर्म

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/vivo-y300-gt-china-launch-date-specifications.jpg

Vivo चीन में अपने Y300 सीरीज के पोर्टफोलियो को और भी विस्तार देने जा रहा है। इस सीरीज में पहले से ही Vivo Y300, Y300+, Y300i, Y300t और Y300 Pro+ जैसे कई मॉडल्स शामिल हैं। वहीं, अब कंपनी इस लाइनअप में Vivo Y300 GT जोड़ने जा रही है, जो 9 मई 2025 को चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इस फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट और अन्य चीनी रिटेल प्लेटफार्म पर शुरू हो चुकी है।

Vivo Y300 GT स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y300 GT डिटेल्स (संभावित)

डिजाइन और डिस्प्ले

लीक्स और अफवाहों के मुताबिक, Vivo Y300 GT दरअसल हाल ही में चीन में लॉन्च हुए iQOO Z10 Turbo का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो इसमें 6.78-इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। यह डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए शानदार अनुभव दे सकती है।

स्टोरेज और कैमरा फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 16GB तक की LPDDR5x RAM और 512GB तक की UFS 4.1 स्टोरेज दी जा सकती है, जो मल्टीटास्किंग और स्टोरेज के मामले में बेहद दमदार
कॉन्फिग्रेशन है।

कैमरा

कैमरे की बात करें तो इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा और पीछे की ओर 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

बताते चलें कि Vivo Y300 GT न केवल Vivo Y200 GT का सक्सेसर होगा बल्कि यह ब्रांड के मिड-रेंज सेगमेंट में एक और मजबूत दावेदार के तौर पर उभरेगा। इसकी कीमत और बाकी डिटेल्स का खुलासा 9 मई को लॉन्च इवेंट में किया जाएगा।