
Vivo कंपनी इस नवंबर महीने में अपनी ‘वाई’ सीरीज़ के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। ये वीवो फोन Vivo Y15A, Vivo Y15s और Vivo Y76s नाम के साथ लॉन्च हुए हैं जिन्होंने अलग अलग बाजारों में एंट्री ली है। वहीं अब कंपनी ने इस सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ दिया है। वीवो की ओर से यह नया मोबाइल Vivo Y50t नाम के साथ लॉन्च किया गया है जो चीनी बाजार में उपलब्ध हुआ है। वीवो वाई50टी 8GB RAM, Snapdragon 720G चिपसेट और 48MP Rear Camera की पावर से लैस है।
Vivo Y50t की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई50टी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 1080 x 2480 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। पंच-होल डिजाईन पर बने वीवो वाई50टी का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.72 प्रतिशत और कॉन्ट्रास्ट रेशियो 1500:1 है। यह भी पढ़ें : 12GB RAM की पावर के साथ लॉन्च हुआ नया Samsung Galaxy A32, इस फोन में है 64MP रियर और 20MP सेल्फी कैमरा
Vivo Y50t को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो ओरिजनओएस 1.0 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर और क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट दिया गया है। चीनी बाजार में यह वीवो फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 4जीबी एक्सटेंडेड रैम भी सपोर्ट करता है। वहीं फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई50टी स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वाई50टी स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A33 5G की बॉडी होगी बेहद सॉलिड, देखें फैक्ट्री इमेज
Vivo Y50t डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है।
Vivo Y50t की कीमत
वीवो वाई50टी ने सिंगल वेरिएंट में ही बाजार में एंट्री ली है। यह फोन 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 1399 Yuan है। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 16,300 रुपये के करीब है। चीनी मार्केट में यह फोन gradient blue और black कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है।



















