Vivo बना रही है नया स्मार्टफोन Y600s Pro AI Edition, एडवांस फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

वीवो ने पिछले महीने ही अपनी होम मार्केट चीन में 10200mAh battery वाला मोबाइल vivo Y600s Pro लॉन्च किया है जो 32MP Selfie कैमरा, 8GB RAM और MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर की ताकत से लैस है। अब खबर आ रही है कि कंपनी इस स्मार्टफोन का एआई एडिशन लाने की तैयारी कर रही है। इस अपकमिंग 5जी फोन का नाम Vivo Y600s Pro AI Edition हो सकता है जिसकी जानकारी गूगल प्ले कंसोल पर सामने आई है।
Vivo Y600s Pro AI Edition डिटेल्स
वीवो वाई600एस प्रो एआई एडिशन को गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में स्पॉट किया गया है। यहां मोबाइल को V2561A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में अपकमिंग वीवो 5जी फोन की स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन फोन का नाम देखते हुए माना जा रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पावर से लैस होगा और इसमें कई एडवांस ai features देखने को मिल सकते हैं। लेटेस्ट Origin OS के साथ ही इसमें Gemini AI और circle to search जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
Vivo Y600s Pro डिटेल्स
हाल ही में लॉन्च हुए वीवो वाई600एस प्रो की बात करें तो इसका स्टार्टिंग प्राइस 39,000 रुपये के करीब है जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage मिलती है। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7300e ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। स्मूथ और फास्ट मल्टीटास्किंग के लिए इसमें LPDDR5 RAM मौजूद है। फोन में Memory Fusion तकनीक दी गई है जो 8जीबी फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत देती है।
Vivo Y600s Pro 5G फोन 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है जो Q10+ AMOLED पैनल पर बनी है। फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 4320Hz PWM डिमिंग और हाई ब्राइटनेस के साथ ही इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मौजूद हैं। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और infrared मौजूद है।
पावर बैकअप के लिए यह वीवो 5जी फोन तगड़ी 10200mAh बैटरी सपोर्ट करता है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। इस फोन में OTG reverse टेक्नोलॉजी भी मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप लगा है और फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेंसर सेंसर दिया गया है।