
वीवो ने टेक मंच पर अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए आज एक नया स्मार्टफोन vivo Y6t 5G पेश किया है। यह नया मोबाइल चाइना में लॉन्च हुआ है जो Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करता है। यह लो बजट सेगमेंट में आया सस्ता 5जी फोन है जिसमें 6500mAh battery दी गई है। वीवो वाई6टी 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo Y6t 5G फोन चाइना में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB storage दी गई है जिसकी कीमत 1699 युआन यानी 23,299 रुपये के करीब है। इसी तरह 6जीबी + 256जीबी वेरिएंट 1899 युआन यानी 26,000 रुपये में आया है।
इस वीवो 5जी फोन के टॉप वेरिएंट को 8GB RAM पर लॉन्च किया गया है जो 128GB storage सपोर्ट करता है। इस मोबाइल वेरिएंट का प्राइस भी 1899 युआन (तकरीबन 26 हजार रुपये) है। चीन में इस वीवो स्मार्टफोन black, white और blue कलर में बेचा जाएगा। vivo Y6t 5G इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं अभी इस बारे में कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। चाइना में इस फोन की सेल 27 अप्रैल से शुरू होगी।
vivo Y6t 5G फोन क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट पर लाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.95गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस वीवो 5जी फोन में Adreno 613 जीपीयू लगाया है। यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6.0 पर काम करता है।
वीवो वाई5टी स्मार्टफोन 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.74-इंच की एचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 260पीपीआई और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी ने इसमें हाई-ब्राइटनेस आई-केयर मोड का इस्तेमाल किया है जिसके चलते आउटडोर विजिबिलिटी भी बेहतर मिलेगी।
पावर बैकअप के लिए vivo Y6t 5G फोन को तगड़ी 6500एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है। कंपनी इसे 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लेकर आई है। ब्रांड का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसपर लगातार तकरीबन 21 घंटे तक वीडियो देखी जा सकती है। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। वहीं साथ ही यह स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए यह वीवो 5जी मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस वीवो फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।
इस वीवो 5जी फोन को कंपनी Military-Grade सर्टिफिकेशन्स के साथ लेकर आ रही है जो इसे शॉकप्रूफ बनाती है। यानी जमीन पर गिरने पर पत्थर से टकराने पर भी फोन सुरक्षित रह सकेगा। वहीं मोबाइल को डस्ट व वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP65 रेटिंग दी गई है। इस सस्ते वीवो फोन में FM और Infrared सेंसर सहित कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth 5.2 और OTG जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।














