
टेक कंपनी वीवो ने नए साल की शुरूआत में ही इंडियन स्मार्टफोन बाजार में अपनी डिवाईसेज़ की गिनती बढ़ाते हुए वाई सीरीज़ के तहत वाई91 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। वीवो वाई91 कंपनी के सबसे सस्ते वॉटरड्रॉप नॉच वाले फोन में से एक है। इस फोन को वीवो द्वारा 10,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं अब खबर आ रही है कि वीवो ने वाई91 की कीमत में सीधे 1,000 रुपये की कटौती कर दी है। इस प्राइज़ कट के बाद वीवो वाई91 को सिर्फ 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। आईये नज़र डालते हैं इस सस्ते स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर :
डिजाईन व डिसप्ले
वीवो वाई91 भारत में लॉन्च होने वाले सस्ते वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोंस में से एक है। कंपनी ने इसे 6.22-इंच की हॉलो फुलव्यू एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया है। वाई91 को स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.6 प्रतिशत है जो स्क्रीन यूज़ को आर्कषक व आरामदेह बनाता है। फोन का बैक पैनल ग्लॉसी लुक देता है तथा यहां डुअल कैमरा सेटअप व फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
#PriceDrop #vivo #VivoY91 now for Rs.9990/- pic.twitter.com/qz93g62hr0
— Mahesh Telecom (@MAHESHTELECOM) March 1, 2019
कैमरा
वाई91 फोटोग्राफी के शौकिन्स लोगों के लिए बेहद खास है। फोन के फ्रंट पैनल पर एक कैमरा सेंसर तथा बैक पैनल पर दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वाई91 की नॉच में एफ/1.8 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है जो आर्कषक फिल्टर्स सपोर्ट करता है। वहीं फोन के रियर पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा तथा एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है।
4,230एमएएच बैटरी वाला रियलमी 3 फ्लिपकार्ट पर हुआ लिस्ट, 4 मार्च को होगा लॉन्च
रैम व प्रोसेसर
वीवो ने वाई91 को 2जीबी रैम से लैस कर बाजार में उतारा है। फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट दिया गया है। अच्छे ग्राफिक्स के लिए वाई91 को जीई8320 जीपीयू से लैस किया गया है।
कनेक्टिविटी व सिक्योरिटी
वाई91 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन्स भी दिए गए हैं। सिक्योरिटी व अनलॉकिंग के लिए वाई91 जहां फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है वहीं फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसी तरह फाइल ट्रांसफार करने के लिए वाई91 में यूएसबी 2.0 भी मौजूद है।
शाओमी यूजर्स को एयरटेल दे रही है 1120जीबी डाटा का फायदा, जानें क्या है स्कीम
बैटरी
वीवो वाई91 के दम भरने के लिए इसे 4030एमएएच की पावरफुल बैटरी से लैस किया गया है। वाई91 की बड़ी बैटरी लंबे समय का बैकअप देती है जिससे यूजर ज्यादा समय तक गेम खेल सकते हैं तथा पिकनिक के दौरान अधिक से अधिक फोटो व वीडियो कैप्चर कर सकते हैं। बैटरी की बेवजह खपत को करते के लिए वीवो ने वाई91 को स्मार्ट पावर मैनेजमेंट सिस्टम से लैस किया है।



















