
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन अपने नए ग्राहकों को लुभाने के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। कंपनी के ऑफर के अंदर नए प्रीपेड कस्टमर्स के घर पर फ्री में 4जी सिम कार्ड डिलिवर की जाएगी। इसके बाद ग्राहकों को बस वोडाफोन की वेबसाइट पर 249 रुपए का एक प्लान खरीदने का बाद अपनी डिटेल्स के साथ रजिस्टर करना होगा।
बता दें कि यह सुविधा सिर्फ नंबर पोर्ट करवाने वाले ग्राहकों के लिए है। कंपनी इस ऑफर के जरिए वोडाफोन ग्राहकों की संख्या को बढ़ाना चाहती है। इस सुविधा के चलते ग्राहकों को कहीं किसी शॉप पर जाने की जरुरत नहीं होगी। इसे भी पढ़ें: वोडाफोन 139 रुपये में दे रहा है पूरे महीने के लिए 56जीबी डाटा और मुफ्त कॉलिंग
नए ग्राहकों को वोडाफोन के 249 रुपए वाले रीचार्ज कराना होगा, जिसमें 28 दिनों की वैधता मिलेगी। साथ ही इस दौरान प्रतिदिन यूजर्स को 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग का फायदा मिलेगा। साथ ही यूजर्स को प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे।
बता दें कि वोडाफोन की ऑफिशियल साइट से ही नया सिम कार्ड ऑर्डर करने पर फ्री में डिलिवर किया जाएगा। ऑर्डर के साथ ही यूजर्स को प्लान सिलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा। बता दें कि पुराना नंबर पोर्ट करवाने वाले कस्टमर्स के लिए भी यह ऑफर उपलब्ध है। इसे भी पढ़ें: वोडाफोन ने पेश किया 16 रुपए वाला ‘फिल्मी रिचार्ज’ पैक, मिलेगा 1जीबी डाटा
ऐसे करें रजिस्टर
सबसे पहले ग्राहक को वोडाफोन की वेबसाइट पर जाने होगा। इसके बाद नए सब्सक्राइबर्स को अपने पर्सनल डीटेल्स भरने होंगे और चुनना होगा कि उन्हें नया नंबर लेना है या फिर वह अपने पुरानी कंपनी वाला नंबर वोडाफोन में पोर्ट करवाना चाहते हैं। इसके बाद सब्सक्राइबर्स को नया नंबर चुनने पर लिस्ट से अपनी पसंद का नंबर सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा। सब्सक्राइबर्स को होम डिलिवरी के लिए यहीं पेमेंट भी करना होगा।
हाल ही में वोडाफोन की ओर से नया प्लान पेश किया गया था, जिसकी कीमत 139 रुपए है। कंपनी की ओर से यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। आपको बता दें कि वोडाफोन की ओर से इससे पहले 129 रुपये और 159 रुपये के दो प्रीपेड प्लान किए जा चुके हैं और 139 रुपये वाला यह नया प्लान पहले से मौजूद इन दोनों प्लान्स के बीच का गैप भरता है।


















