Vi लेकर आया डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाले सस्ते रिचार्ज प्लान, Jio और Airtel को मिलेगी टक्कर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/05/Vodafoen-idea.jpeg

Vi (Vodafone idea) ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं। Vi के नए प्लान की कीमत क्रमश: 99 रुपये और 109 रुपये है। वोडाफोन आइडिया इन दोनों प्लान में यूजर्स को एक जैसे बेनिफिट मिलते हैं। इन दोनों प्लान में अंतर की बात करें तो वह कीमत और प्लान में मिलने वाले वैलिडिटी है। वोडाफोन आइडिया के नए लॉन्च किए 99 रुपये और 109 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को कॉलिंग और इंटरनेट डाँटा जैसे बेनिफिट मिलते हैं। Vi के लेटेस्ट लॉन्च किए प्रीपेड प्लान को रिलायंस जियो के 98 रुपये और एयरटेल के 129 रुपये वाले प्लान टक्कर होनी है। यहां हम आपको वोडाफ़ोन आइडिया के इन दोनों प्लान के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

Vi का 99 रुपये प्रीपेड प्लान

Vi (Vodafone idea) के अफोर्डेबल 99 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 18 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जा रही है। इसके साथ ही इस प्लान में वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को 1GB डेटा भी मिल रहा है। वोडाफोन के इस प्लान में यूजर्स को SMS बेनिफिट नहीं मिलते हैं। यह प्लान उन यूजर्स के अच्छा है जिन्हें इंटरनेट के बजाय कॉलिंग करनी है। यह भी पढ़ें : इंतजार खत्म! PUBG का नया अवतार Battlegrounds Mobile India (BGMI) ऑफिशियली हुआ लॉन्च, प्ले स्टोर से ऐसे करें डाउनलोड

Vi का 109 रुपये प्रीपेड प्लान

वोडाफोन आइडिया का 109 रुपये वाले प्लान में भी यूजर्स को 99 रुपये वाले प्लान की तरह बेनिफिट मिलते हैं। इस प्लान में यूजर्स सिर्फ ज्यादा वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को 20 दिन की वैलिडिटी मिलती है। वहीं 99 रुपये वाले प्लान में यूजर्स क 18 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में 1GB डेटा और अनलिमिडेट कॉलिंग ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान के साथ भी SMS नहीं मिलते हैं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S21 FE के लॉन्च को लेकर आई ये जानकारी, जानें क्या होंगी खूबियां

Vi के नए नो-डेली लिमिट डेटा ऑफर

Vi (वोडाफोन आइडिया) ने हाल में दो नए प्लान पेश किए हैं जिसमें यूजर्स बिना डेली लिमिट के इंटरनेट डेटा उपलब्ध करवाया जा रहा है। वोडाफोन आइडिया के ये प्लान 267 रुपये और 447 रुपये की कीमत में पेश किए गए हैं। Vi के 267 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 30 दिन की वैलिडिटी, 25GB डेटा और अनलमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। वहीं 447 रुपये वाले प्लान में 60 दिन की वैलिडिटी, 50GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज के 100 मैसेज मिलते हैं। इसके साथ ही इन दोनों प्लान के साथ यूजर्स को Vi मूवी एंड टीवी ऐप का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

लेटेस्ट वीडियो : जुलाई में लॉन्च होंगे ये दमदार स्मार्टफोन