
Samsung इन दिनों अपने अपकमिंग Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही ख़बर है कि कंपनी Galaxy S21 सीरीज के अफोर्डेबल फ़ोन Samsung Galaxy S21 FE के लॉन्च पर काम कर रहा है। लेकिन अब ख़बर आ रही है कि Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन के लॉन्च में देरी हो सकती है। यह स्मार्टफोन अक्टूबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन सिर्फ अमेरिका और यूरोप में ही लॉन्च किया जा सकता है। अब एक और रिपोर्ट में सैमसंग के इस स्मार्टफोन के लॉन्च डेट को लेकर जानकारी सामने आई है।
स्मार्टफोन के लॉन्च डेट को लेकर Maeil Economic Daily ने FrontTron की रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S21 FE स्मार्टफोन 2021 के चौथे तिमाही (4th क्वार्टर) में लॉन्च किया जा सकता है। पहले खबर थी कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन अगस्त में लॉन्च हो सकता है। Galaxy S21 FE स्मार्टफोन के लॉन्च में देरी ग्लोबल सेमीकंडक्टर शॉर्टेज के चलते हो रही है।

Samsung को Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट खरीदने में काफी दिक्कत हो रही है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए Galaxy S20 FE का सक्सेसर होगा। लेटेस्ट खबर की माने तो सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन अमेरिका और यूरोप में Snapdragon 888 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि अमेरिका और यूरोप के अलावा अन्य मार्केट में Galaxy S21 FE स्मार्टफोन को इन-हाउस Exynos 2100 SoC के साथ पेश करेगा। कंपनी को Snapdragon 888 की खरीदारी में दिक्कत के चलते यह फैसला दिया है। यह भी पढ़ें : Airtel जल्द बढ़ा सकता है रिचार्ज प्लान का प्राइस! ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा असर, जानें कब और कितनी बढ़ेगी कीमत
फ़िलहाल ये जानकारी नहीं है कि कंपनी कौन से मार्केट में कौन सा वेरिएंट लॉन्च करेगी। लेकिन, Samsung अमेरिका और यूरोप में Galaxy S21 FE स्मार्टफोन को Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। इसके साथ ही साउथ कोरिया में यह फोन एक्सेनॉस चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : [Exclusive] Samsung Galaxy Z Fold3 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें कैमरे से लेकर प्रोसेसर तक क्या होगी खासियत
Samsung Galaxy S21 FE स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन में 6.5 इंच का Super AMOLED Infinity-O डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही इस फोन में 8GB तक की RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 12MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित One UI 3.1.1 पर रन करेगा। सैमसंग के इस फोन में 4,500mAh बैटरी और 25W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग और 4.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है।





















