
भारतीय टेलीकॉम क्षेत्र में Jio की एंट्री के बाद पिछले कुछ वर्षों से सभी कंपनियां अपने प्लान्स की कीमतें कम कर ज्यादा बेनिफिट्स देने में लगी थीं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि यह बातें इतिहास होने वाली हैं क्योंकि सोमवार को टेलीकॉम जगत की दिग्गज कंपनी एयरटेल ने अपने 15 प्लान्स के रेट बढ़ाने का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद यह साफ था कि Vodafone idea और Jio की ओर से भी प्लान की कीमतों में इजाफा किया जाएगा। वहीं, अगले ही दिन यानी कि मंगलवार को वोडाफोन आइडिया ने भी अपने 16 प्लान की कीमत में 500 रुपए तक का इजाफा करने का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा Vi ने घोषणा की है कि नई कीमत 25 नवंबर से लागू होगी।
Vodafone idea के 16 प्लान हुए महंगे
वोडाफोन आइडिया ने अपने 16 प्रीपेड प्लान की कीमत में इजाफा किया है। इन प्लान में डाटा टॉप्स, के साथ ही लंबी वैधता वाले प्लान भी शामिल हैं। कंपनी द्वारा इन प्लान की कीमत 500 रुपए तक बढ़ाई गई है। साथ ही कंपनी ने बताया कि यह टैरिफ योजनाएं वीआईएल को भारत के सबसे तेज मोबाइल नेटवर्क में सुधार जारी रखने की अनुमति देंगी। इसके अलावा वीआई सरकार के डिजिटल इंडिया विजन को साकार करने में तेजी लाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Vodafone idea के 28 दिन वैधता वाले नए प्लान
- Vodafone idea के Rs 79 वाले प्लान को बदल कर कंपनी ने 99 रुपए का कर दिया है। अगर बात करें इस प्लान में मिलने वाले लाभ की तो इसमे यूजर्स को 200MB डाटा और 99 रुपए का टॉक टाइम मिलेगा।
- Vi प्रीपेड प्लान लिस्ट में अब Rs 149 की कीमत Rs 179 होगी। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 एसएमएस डेली और कुल 2जीबी डाटा मिलेगा।
- Vi के Rs 219 वाले प्लान के लिए यूजर्स को Rs 269 चुकाने होंगे। वहीं, इसमें मिलने वाले लाभ की बात करें तो ग्राहकों को इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस डेली और डेली 1जीबी डाटा मिलेगा।
- वोडाफोन आइडिया के 28 दिन वैधता वाले रिचार्ज प्लान की लिस्ट में अब ग्राहकों को Rs 249 प्लान के लिए 299 रुपए चुकाने होंगे। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 1,5 जीबी डाटा मिलेगा।
- इस लिस्ट में मौजूद Vi के Rs 299 के लिए 359 रुपए चुकाने होंगे। इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 2 जीबी डाटा मिलेगा।
- इसके अलावा वीआई के 48 रुपए वाले डाटा टॉप-अप प्लान के लिए यूजर्स के 58 रुपए चुकाने होंगे। प्लान में 3GB डाटा मिलेगा।
- वहीं, 98 रुपए वाले डाटा वाउचर के लिए 118 रुपए देने होंगे। इस रिचार्ज में 12जीबी डाटा मिलेगा।
- 251 रुपए वाले Vi डाटा वाउचर के लिए अब 298 रुपए खर्च करने होंगे। इस रिचार्ज में 50GB डाटा मिलेगा।
Vodafone idea के 56 दिन वैधता वाले नए प्लान
- Vi के 56 दिन वैधता वाले प्लान की बात करें तो इस लिस्ट में मौजूद Rs 399 प्लान के लिए अब ग्राहकों को Rs 479 रुपए खर्च करने होंगे। इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 1.5 जीबी डाटा मिलेगा।
- इसके अलावा Rs 449 प्लान की कीमत बढ़ाकर Rs 539 कर दी गई है। इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 2 जीबी डाटा मिलेगा।
- 56 दिन की वैधता के साथ आने वाले 351 रुपए वाले डाटा वाउचर के लिए यूजर्स को अब 418 रुपए चुकाने होंगे। इस प्लान में 100जीबी डाटा मिलेगा।
Vodafone idea के 84 दिन वैधता वाले नए प्लान
- 84 दिन की वैधता के साथ कंपनी के सबसे सस्ते रिचार्ज Rs 379 के लिए अब ग्राहकों को Rs 459 रुपए चुकाने होंगे। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और कुल 6 जीबी डाटा मिलेगा।
- इसके अलावा Rs 599 वाले प्लान के लिए Rs 719 की कीमत चुकानी होगी। रिचार्ज में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 1.5 जीबी डाटा मिलेगा।
- साथ ही वीआई के Rs 699 प्लान की कीमत अब Rs 839 कर दी गई है। इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 2 जीबी डाटा मिलेगा।
लेटेस्ट वीडियो
Vodafone Idea के 365 दिन वैधता वाले नए प्लान
- वोडाफोन-आइडिया के Rs 1,499 प्रीपडे प्लान की कीमत अब ग्राहकों को Rs 1,799 रुपए पड़ेगी। इस रिचार्ज में अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 एसएमएस और कुल 24 जीबी डाटा मिलेगा।
- इसके अलावा Airtel Rs 2,399 प्लान की कीमत बढ़ाकर कंपनी ने Rs 2,899 कर दी है। इस रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 एसएमएस और डेली 2 जीबी डाटा मिलेगा।























