iPhone यूजर्स के लिए Vodafone Idea ने बंद किया यह प्लान, सब्सक्राइबर्स को हो सकता है नुकसान

Join Us icon

वोडाफोन आइडिया ने पिछले साल Apple iPhone के लिए Forever प्लान की घोषणा की थी। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि टेलिकॉम ऑपरेटर ने आईफोन फॉर-एवर प्लान को बंद करने का फैसला लिया है। इस प्लान को कंपनी ने पोस्टपेड यूजर्स के लिए पेश किया था, जिसकी कीमत 649 रुपए थी। RED iPhone Forever प्लान के नाम से आए इस प्लान का लाभ सिर्फ आईफोन यूजर्स को होता था।

वोडाफोन इंडिया के प्रवक्ता का कहना है “15 जनवरी 2020 से, आईफोन फॉर-एवर प्रोग्राम को बंद कर दिया जाएगा। मौजूदा ग्राहक जो 649 और उससे अधिक की योजनाओं पर सक्रिय हैं, जिन्होंने iPhone के लिए हमेशा के लिए पंजीकरण नहीं किया है, उन्हें 31 जनवरी 2020 तक पंजीकरण करने की अनुमति दी जाएगी। जिन ग्राहकों ने पहले से ही iPhone हमेशा के लिए पंजीकृत किया है, वे पंजीकरण की तारीख से 1 वर्ष के लिए इसके लाभों का आनंद लेंगे। , लेकिन वे 1 वर्ष पूरा होने के बाद सेवा का लाभ नहीं लिया जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: 3GB डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉल के साथ Vodafone लाया दो नए प्लान, जानें क्या मिलेंगे बेनिफिट्स

मिलते थे यह लाभ

वोडाफोन आइडिया के 649 रुपए में ‘आईफोन फॉर-एवर प्लान’ में यूजर्स को डटा और कॉलिंग का लाभ दिया जाता था। इसके अलावा कंपनी इस प्लान के साथ ही ‘iPhone Forever Program’ ऑफर करता है। इस प्रोग्राम में वोडाफोन पोस्टपेड यूजर्स को आईफोन्स के लिए रिप्लेसमेंट और अपग्रेड्स का ऑप्शन दिया जाता था। इतना ही नहीं इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉलिंग मिलती थी, जो बिना एफयूपी लिमिट के दी गई थी।

प्लान में अनलिमिटेड नैशनल रोमिंग की भी सुविधा भी यूजर्स को दी गई थी। इसके अलावा डाटा रोलओवर की सुविधा 200 जीबी तक थी। इस प्लान के खत्म होने से आईफोन यूजर्स को तगड़ा झटका लगा है। इसे भी पढ़ें: Vodafone ने पेश किया लंबी वेलिडिटी वाला प्लान, मिलेगा 270GB डाटा

आईफोन यूजर्स के लिए यह पोस्टपेड प्लान काफी काम का था क्योंकि बाकी बेनिफिट्स के साथ उन्हें डिवाइस की सिक्यॉरिटी भी मिल रही थी। इस प्लान को वोडाफोन के अलावा आइडिया यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया गया था।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here