
टेलिकॉम इंडस्ट्री में काफी समय से कंपनी अपने पुराने व नए यूजर्स लुभाने के लिए नए-नए प्लान पेश कर रही हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वोडाफोन ने अपने दो नए प्लान्स को पेश किया है जो कि प्रीपेड यूजर्स के लिए हैं। कंपनी ने 99 रुपए और 555 रुपए वाले प्लान्स को पेश किया, जिसमें फ्री कॉलिंग के साथ डाटा मिलता है। आइए डीटेल में जानते हैं कि इन नए प्लान्स में क्या कुछ नया मिलेगा।
99 रुपए वाला प्लान
अगर बात करें 99 रुपए वाले प्लान की तो इस प्लान की वैधता 18 दिन की है। इसके अलावा प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलेगा। वहीं, प्रतिदिन यूजर्स को 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। डाटा की बात करें तो इस प्लान में पूरी वैधता के दौरान यूजर्स को कुल 1जीबी का डाटा मिलेगा। वहीं, प्लान में फ्री कॉलिंग और डाटा के अलावा वोडाफोन प्ले का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। वहीं, 999 रुपये का जी5 सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में दिया जा रहा है। वहीं, वोडाफोन का यह नया प्लान फिलहाल अभी कोलकाता, ओडीशा, राजस्थान, तमिलनाडु, पूर्वी और पश्चिमी यूपी के साथ पश्चिम बंगाल के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि कंपनी आने वाले समय में इन प्लान्स को दूसरे राज्य के यूजर्स के लिए पेश कर सकती है। इसे भी पढ़ें: Vodafone ने लॉन्च किए 129 रुपये, 199 रुपये और 269 रुपये वाले तीन नए प्लान, Jio Airtel के लिए नई परेशानी
555 रुपये वाला प्लान
दूसरी ओर अगर बात करें वोडाफोन 555 रुपए के प्लान की तो इस प्लान में 70 दिन की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 1.5जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, प्लान में 100 फ्री एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं इस प्लान में यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। वहीं, इस पैक में यूजर्स को वोडाफोन प्ले और जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। 99 रुपए के प्लान की तरह ही यह प्लान कुछ राज्यों में ही वैध है। वोडाफोन का यह प्लान अभी केवल मुंबई में ही उपलब्ध है।
गौरतलब है कि हाल ही में वोडाफोन ने तीन प्लान्स को पेश किया था, जिसकी कीमत क्रमश: 129 रुपये, 199 रुपये और 269 रुपये है। अगर बात करें वोडाफोन द्वारा पेश किया गया यह 129 रुपये का प्लान कंपनी द्वारा अपडेट किए गए प्लान्स में सबसे सस्ता था। इससे पहले Vodafone का 149 रुपये वाला इस सेग्मेंट में आता था। वोडाफोन की ओर से जारी यह प्लान Jio के 129 रुपये वाले प्लान को टक्कर देता है। दोनों ही कंपनियों ने 129 रुपये का प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया है। Vodafone की ओर से यह प्लान 14 दिनों की वेलिडिटी के साथ जारी किया गया है। इसे भी पढ़ें: देखें 100 रुपये से कम में Jio, Airtel और Vodafone के बेस्ट मंथली प्लान
इसके अलावा कंपनी द्वारा पेश किया गया 199 रुपये वाला बाजार में मौजूद अन्य टेलीकॉम प्लान्स से थोड़ा अलग है। आमतौर पर Airtel, Vodafone Idea और Reliance Jio अपने प्रीपेड प्लान 28 दिनों के लिए लाती है लेकिन Vodafone का यह 199 रुपये वाला प्लान 21 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। प्लान में मिलने वाले बेनफिट की बात करें तो इस प्लान के तहत यूजर्स को हर दिन 1 जीबी 4G इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। यानि 199 रुपये के प्लान में कुल 21 जीबी डाटा Vodafone ग्राहकों को मिलेगा।
इसके अलावा वोडाफोन का 269 रुपए वाला प्लान 249 रुपये और 299 रुपये वाले प्लान के बीच आता है। ये दोनों प्लान जहां 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आते हैं और प्रतिदिन के हिसाब से इंटरनेट डाटा देते हैं। वहीं Vodafone का 269 रुपये वाला नया प्लान कंपनी ने 56 दिनों की लंबी वैधता के साथ जारी किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को सिर्फ 4 जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा जो बिनी किसी डेली लिमिट के कभी भी यूज़ किया जा सकेगा।


















