जियोफोन का डर: वोडाफोन ने 0 रुपये वाले जियो फीचर फोन के खिलाफ की शिकायत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/08/vodafonee.jpg

भारतीय मोबाइल जगत में जब से रिलायंस ​जियो ने दस्तक दिया है तब से आए दिन कुछ न कुछ हलचल सूनने को मिलता है। छह माह से भी ज्यादा तक फ्री में सर्विस देने के बाद कंपनी ने बेहद ही कम कीमत पर 4जी सर्विस मुहैया करा रही है। इससे जहां आम उपभोक्ता काफी खुश है वहीं पुराने आॅपरेटर्स काफी असहज हो गए हैं। यही वजह है कि आए दिन कोई आए दिन पुराने आॅपरेटर्स जियो की शिकायत लेकर कभी सरकार के पास तो कभी कोट में पहुंच जा रहे हैं। कुछ दिन पहले एयरटेल और आइडिया ने शिकायत की थी वहीं नया मामला वोडाफोन का है।

जानें क्या होगा यदि आपने नहीं कराया अपना जियो नंबर रिचार्ज

रिलायंस​ जियो द्वारा पेश किया गया है यह 0 रुपये वाला 4जी फीचर फोन कल 15 अगस्त से ही बेटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध हो चुका है त​था 24 अगस्त से बुकिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगा।इसे लेकर वोडाफोन के दूरसंचार आयोग में शिकायत दर्ज की है। कंपनी का आरोप है कि जियोफोन के आने से टेलीकॉम कंपनियों के कारोबार पर गहरा असर पड़ेगा और न सिर्फ कंपनियों की आमदनी कम होगी बल्कि टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनियों को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

वोडाफोन की ओर से दूरसंचार आयोग के वित्त विभाग की सदस्या अनुराधा मित्रा को पत्र लिखा गया है। वोडाफोन ने जियोफोन के बाजार में आने पर अन्य कंपनियों पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव के साथ ही सरकार की ओर से टेलीकॉम कंपनियों पर लगाई जाने वाली लेवी की दर भी कम करने की मांग की गई है।

जानें कैसे पाएं ​जियो नंबर रिचार्ज पर 75 रुपये का डिस्काउंट

रिलायंस जियो ने अपनी टेलीकॉम सर्विसेज के चलते जहां शुरू से ही अन्य कंपनियों को अपने प्लान्स व टैरिफ की दरों को कम करने पर मजबूर कर दिया है। वहीं अब सिर्फ 1,500 रुपये की सिक्योरिटी पर मिलने वाले जियोफोन के चलते अन्य कंपनियों की बेचैनी साफ देखी जा सकती है।