जानें कैसे पाएं ​जियो नंबर रिचार्ज पर 75 रुपये का डिस्काउंट

Join Us icon

इसी साल अप्रैल में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस​ ​जियो ने अपनी फ्री सर्विस को खत्म करते हुए धन धना धन आॅफर की शुरुआत की थी। 15 अप्रैल से लागू इस प्लान की अवधि 15 अगस्त को खत्म हो रही थी और कई लोगों के नंबर भी बंद होने लग गए हैं। हालांकि जिन लोगों ने बाद में अपना जियो नंबर रिचार्ज ​कराया था उनके नंबर की वैधता बाद में समाप्त होगी। परंतु अभी से ही कुछ लोगों के नंबर बंद होने शुरू हो गए हैं और कंपनी उन्हें बार-बार रिचार्ज करने के लिए प्रेरित भी कर रही है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि नंबर रिचार्ज के साथ कंपनी 75 रुपये तक का कैश बैक भी दे रही है। अर्थात् 399 रुपये के प्लान आपको सिर्फ 324 रुपये में मिल रहा है।

हालांकि यह छूट लेने के लिए आपको अपने फोन में फोनपे ऐप को डाउनलोड करना होगा। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मुफ्त में उपलब्ध है। इसे डाउनलोड करते ही आपको अपनी आईडी बनानी होगी।

यह कंपनी दे रही है जियो से भी सस्ता प्लान, 70 रुपये में 365जीबी डाटा और 56 रुपये का टॉकटाइम भी

आईडी बनाने के साथ नीचे में आपको मोबाइल रिचार्ज का आॅप्शन मिलेगा। इसे क्लिक करने पर आपको सबसे पहले अमाउंट डालना होगा। इसके बाद नीचे अपना जियो नंबर और फिर आॅपरेटर का चुनाव करें।

नहीं कराया है रिचार्ज तो कल से बंद हो जाएगा आपका जियो नंबर

नीचे आपके सामने ढ़ेर सारे आॅप्शन आ जाएंगे कि आप यूपीआई, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से पे करना चाहते हैं। आप सारी जरूरी सूचनाएं भर कर जैसे ही पेमेंट करेंगे। कुछ ही दिन में आपको 75 रुपये का कैशबैक वापस मिल जाएगा। खास बात यह कही जा सकती है कि रिचार्ज सक्सेस होते ही फोनपे ऐप में इंस्टेंट कैशबैक मिल जाएगा। इतनी तेजी से हमनें पहले कभी नहीं देखा।

वहीं आपको यह भी बता दूं कि कम से कम 300 रुपये से उपर का रिचार्ज करना होगा। प्रयोग के दौरान हमनें रिचार्ज किया और पाया कि पहली रिचार्ज में 75 रुपये का कैशबैक तुरंत मिला। कुछ समय बाद ही हमने दूसरा रिचार्ज किया और उस वक्त सिर्फ 50 रुपये का कैश बैक ही मिला। फोनपे ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

वहीं पेटीएम भी जियो नंबर रिचार्ज पर 76 रुपये के कैश बैक का दावा किया है। हालां​कि पेटीएम रिचार्ज में आपको प्रोमो कोड डालना होगा।